फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तो इसलिए खास है अजय देवगन स्टारर 'बादशाहो' का क्लाइमेक्स, जानें...

Fri, 01 Sep 2017 11:27 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 01 Sep 2017 11:27 AM IST
विज्ञापन
Baadshaho climax shot in here in rajasthan
baadshaho

एक्शन फिल्मों के मशहूर प्रोड्यूसर-डायरेक्टर मिलन लूथारिया की मूवी बादशाहो आज रिलीज हो गई है। फिल्म का ट्रेलर और गाने सोशल मीडिया पर खासे पसंद किए जा रहे हैं। इमरजेंसी के दौरान की कहानी को दर्शाती इस​ फिल्म को राजस्थान के रेतीले टीलों में फिल्माया गया है। इस फिल्म की स्टारकास्ट जितनी खास है उतना ही शूटिंग लोकेशन भी। लेकिन क्लाइमेक्स तो सबसे खास है। क्यों, ये यहां हम बताएंगे...

स्टार कास्ट ने किया 5000 किलोमीटर का सफर तय

Baadshaho climax shot in here in rajasthan
बादशाहो

थार के रिमोट एरिया में फिल्माई गई बादशाहो की कहानी एक्शन और ड्रामा से भरपूर है। ​फिल्म की स्टारकास्ट ने इस ​​शूटिंग के लिए राजस्थान के दूर-दराज ईलाकों में करीब पांच हजार किलोमीटर का सफर तय किया है।

एशिया की सबसे बड़ी लाइमस्टोन खदान में फिल्माया गया क्लाइमेक्स

Baadshaho climax shot in here in rajasthan
बादशाहो - फोटो : SELF

यही नहीं इस ​फिल्म का क्लाइमेक्स अनूठा होगा। क्योंकि इसे जैसलमेर से करीब 60 किलोमीटर दूर एशिया की सबसे बड़ी लाइमस्टोन खदान में फिल्माया गया है। इसे रेत के तूफानों के बीच इस फिल्म की स्टार कास्ट ने शूट किया है, जो दर्शकों को खासा पसंद आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मल्टी स्टारर फिल्म की स्टार कास्ट ने राजस्थान में जमकर किए मजे

Baadshaho climax shot in here in rajasthan
baadshaho
गौरतलब है कि इस फिल्म अजय देवगन के अतिरिक्त मुख्य भूमिका में इमरान हाशिमी, ईशा गुप्ता, इलियाना डिक्रूज और संजय मिश्रा भी हैं। पूरी स्टार कास्ट ने राजस्थान के रेतीले टीलों पर जमकर मजे किए।
विज्ञापन

राजस्थानी भाषा में डायलोग और 'रश्के कमर...' के हैं चर्चे

Baadshaho climax shot in here in rajasthan
फाइल फोटो।
राजस्थानी में बोले गए संवाद और फिल्म का मेरे रश्के कमर..गाना भी काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। गौरतलब है कि राजस्थानी बैकग्राउंड पर बनने वाली बॉलीवुड फिल्मों का हमेशा से ही क्रेज रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed