सब्सक्राइब करें

भंवरी हत्याकांड: गहलोत सरकार के समय सैक्स स्कैंडल में फंसे थे ये मंत्री-विधायक

अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 03 Jun 2017 03:46 PM IST
विज्ञापन
rajasthan congress leaders in sex scandal
भंवरी देवी - फोटो : File
अशोक गहलोत सरकार के दौरान हुए भंवरी देवी हत्याकांड में वांटेड इंद्रा विश्नोई की गिरफ्तारी के बाद राजस्थान की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के शासन के समय कांग्रेस के कई दिग्गज मंत्री और विधायक दुष्कर्म जैसे गंभीर आरोपों में फंसे है। इनमें कुछ को जेल तक जाना पड़ गया। आगे की स्लाइड्स में जानते हैं कि कांग्रेस के कौन-कौन से दिग्गज नेता ​सैक्स स्कैंडल्स में फंसे हुए है...
Trending Videos

महिपाल मदेरणा ने गंवाया था केबिनेट मंत्री पद

rajasthan congress leaders in sex scandal
महिपाल मदेरणा - फोटो : File
भंवरदेवी हत्याकांड में गिरफ्तार महिपाल मदेरणा इस समय जेल में है। वे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कार्यकाल में जल संसाधन मंत्री थे। भंवरीदेवी के साथ उनकी सीड़ी आने के बाद उन्हे पद गंवाना पड़ा और सीबीआई ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में मदेरणा परिवार के फंसने से राजस्थान और खासकर कांग्रेस की राजनीति में जाटों वर्चस्व में जबरदस्त कमी आई है। महिपाल मदेरणा दिग्गज नेता परसराम मदेरणा के बेटे है। गहलोत पर भी जाट राजनीति को खत्म करने के आरोप लगे है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मलखान सिंह के हाथ से फिसली विधायकी

rajasthan congress leaders in sex scandal
मलखान सिंह - फोटो : File
भंवरीदेवी हत्याकांड में मलखान सिंह भी सह आरोपी है। वे लूणी से कांग्रेस के टिकट पर जीते थे। मलखान सिंह इंद्रा विश्नोई का भाई है। इंद्रा और मलखान दोनों पर ब्लैकमेलिंग करने और भंवरी की हत्या की साजिश का आरोप है। मलखान अभी जेल में है। विश्नोई समाज में मलखान की काफी चलती थी। जोधपुर, बीकानेर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, गंगानगर बाड़मेर में विश्नोई समाज की काफी पैठ है। 

संकट से अभी पूरी तरह नहीं उबर पाए नागर

rajasthan congress leaders in sex scandal
बाबूलाल नागर - फोटो : File
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के एक और मंत्री बाबूलाल नागर सैक्स स्कैंडल में फंसे हुए है। बाबूलाल नागर जब खाद्य एवं नागरिक आपूर्ती राज्य मंत्री थे, तब पर एक महिला ने उन पर उसे सरकारी बंगले पर बुलाकर दुष्कर्म और मारपीट का गंभीर आरोप लगाया था। इस मामले में नागर को जेल में रहना पड़ा। नागर ने महिला पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया वहीं महिला का कहना था कि नागर अपने रखूसातों के चलते इस मामले को रफा—दफा करने में जुटे है। नागर को निचली अदालत ने बरी कर दिया है लेकिन, इस मामले में अपील की संभावना के चलते उन पर संकट अभी बरकरार है। 
 
विज्ञापन

इस विवाद के बाद गहलोत पर भी उठी थी अंगुली

rajasthan congress leaders in sex scandal
रामलाल जाट - फोटो : File
अशोक गहलोत केबिनेट में मंत्री रामलाल जाट भी महिला से कथित संबंध के चलते बदनामी का सामना कर चुके है। अपनी प्राइवेट लाइफ पर उठे विवादों के बाद रामलाल जाट को वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री का पद छोड़ना पड़ा। इसके साथ ही वे भीलवाड़ा डेयरी चेयरमैन की पत्नी की संदिग्ध मौत के बाद उसके पोस्टमार्टम के लिए दबाव बनाए जाने पर विवाद में आ चुके है। वे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ.सीपी जोशी के खास माने जाते है। इस विवाद के बाद गहलोत पर भी अंगुली उठी थी। उस समय डॉ. जोशी ने राजनीति षड़यंत्र का आरोप तक लगा दिया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed