फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहिए लगाकर दौड़ेगा इतिहास... जानिए क्या क्या होगा खास

Mon, 27 Mar 2017 03:33 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 27 Mar 2017 03:33 PM IST
विज्ञापन
Such tableau will take place on Rajasthan Day
राजस्थान दिवस की झांकियां - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान दिवस पर जनपथ पर इतिहास और धरोहर पहिए लगाकर दौड़ती नजर आएगी। यकीन नहीं होता है, पर ये सच है। राजस्थान दिवस समारोह के दौरान जनपथ पर होने वाले मुख्य कार्यक्रम में राजस्थान की जानी मानी विरासत को दर्शाने वाली झांकियां भी निकाली जाएगी। इसमें अलग अलग संभागों की झांकिया शामिल होंगी, जो हमारी समृद्ध धरोहर के नजारे पेश करेंगी।

 

छाएगा जंतर मंतर का जादू

Such tableau will take place on Rajasthan Day
जयपुर की झांकी - फोटो : अमर उजाला
जयपुर की झांकी में जंतर मंतर को प्रदर्शित किया जाएगा। जयपुर का जन्तर मन्तर सवाई जयसिंह द्वारा निर्मित एक खगोलीय वेधशाला है। यह यूनेस्को के विश्व धरोहर सूची में भी शामिल हैं। इस वेधशाला में 14 मुख्य यंत्र हैं, जो ग्रहों व सौरमंडल की गणना के साथ ही खोगलीय  गणनाओं के काम भी आते हैं।

दिखेगी ख्वाजा की झलक

Such tableau will take place on Rajasthan Day
राजस्थान दिवस की झांकियां - फोटो : अमर उजाला
अजमेर संभाग की झांकी में ख्वाजा की दरगाह को प्रमुखता दी गई है। ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह को दिखाया गया है। अभी ख्वाजा का805 वां उर्स चल रहा है। ऐसे में यह झांकी और भी खास हो जाती है।  प्रसिद्ध मेयो कालेज और तारागढ़ किले को भी झांकी में सजाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहानी कहेगा मेहरानगढ़

Such tableau will take place on Rajasthan Day
राजस्थान दिवस की झांकियां - फोटो : अमर उजाला
जोधपुर का मेहरानगढ़ दुर्ग पन्द्रहवी शताब्दी का यह विशालकाय किला, पथरीली चट्टान पहाड़ी पर, मैदान से 125 मीटर ऊँचाई पर स्थित है और आठ द्वारों व अनगिनत बुर्जों से युक्त दस किलोमीटर लंबी ऊँची दीवार से घिरा है।
विज्ञापन

ये किला लगता है आगरे के किले जैसा

Such tableau will take place on Rajasthan Day
राजस्थान दिवस की झांकियां - फोटो : अमर उजाला
बीकानेर संभाग की झांकी में  ऊंट उत्सव, जूनागढ़ किले, बादल महल को दर्शाया जाएगा। बीकानेर के जूनागढ़ की नींव 30 जनवरी 1586 को रखी गई थी और यह इसका निर्माण आठ साल बाद पूरा हुआ | जूनागढ़ बहुत कुछ आगरे के के किले से मिलता जुलता है। चतुर्भुजाकार ढांचे में डेढ़ किलोमीटर के दायरे में किला पत्थर व रोडों से निर्मित है।करणीमाता के प्रसिद्ध मंदिर की झांकी भी नजर आएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed