{"_id":"69f1efca718320318a0b523f","slug":"tribal-mans-ordeal-sparks-outrage-rajasthan-minister-announces-aid-jaipur-news-c-1-1-noi1422-4222627-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur: बहन का कंकाल बैंक ले जाने की घटना पर आक्रोश, कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने की आर्थिक मदद की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur: बहन का कंकाल बैंक ले जाने की घटना पर आक्रोश, कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने की आर्थिक मदद की घोषणा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: जयपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
सार
Jaipur News: ओडिशा के क्योंझर में आदिवासी जीतू मुंडा द्वारा बहन का कंकाल बैंक ले जाने की घटना ने देशभर में आक्रोश पैदा किया। इस अमानवीय स्थिति पर राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने नाराजगी जताते हुए परिवार को आर्थिक सहायता देने और कार्रवाई की मांग की है।
कृषि मंत्री डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
ओडिशा के क्योंझर जिले में सामने आई एक बेहद संवेदनशील और विचलित करने वाली घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। यहां आदिवासी युवक जीतू मुंडा अपनी मृत बहन का कंकाल कंधे पर उठाकर बैंक पहुंच गया, क्योंकि उसे अपनी बहन के खाते से पैसे निकालने के लिए “खाताधारक को उपस्थित करने” की शर्त पूरी करनी थी।
Trending Videos
यह घटना सामने आने के बाद राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने इस घटना को सभ्य समाज के माथे पर कलंक बताया और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से तत्काल और कठोर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. मीणा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जीतू मुंडा की पीड़ा अत्यंत दर्दनाक है और यह प्रशासनिक संवेदनहीनता का उदाहरण है। उन्होंने घोषणा की कि वे अपनी एक महीने की सैलरी जीतू मुंडा के परिवार को देंगे, ताकि इस संकट की घड़ी में उन्हें कुछ राहत मिल सके।
पढ़ें- Udaipur: विवाहिता की मौत के बाद पीहर पक्ष ने ससुराल में की तोड़फोड़, पति का अपहरण कर जंगल ले जाकर की हत्या
दरअसल, जीतू मुंडा की बहन कालरा मुंडा की 26 जनवरी 2026 को मृत्यु हो गई थी। उसके बैंक खाते में लगभग 20 हजार रुपये जमा थे। खाते में उसके पति और बेटे को नॉमिनी बनाया गया था, लेकिन दोनों की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। ऐसे में निकट रिश्तेदार होने के बावजूद जीतू को बैंक प्रक्रिया की जानकारी नहीं थी।
जब वह बैंक पहुंचा तो कर्मचारियों ने उससे खाताधारक को साथ लाने को कहा। निराश और असहाय जीतू ने अपनी बहन के कंकाल को कब्र से निकालकर कंधे पर उठाया और करीब तीन किलोमीटर पैदल चलकर बैंक पहुंच गया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए जीतू को समझाया। प्रशासन ने उसे मदद का भरोसा दिया और कंकाल को पुनः दफनाया गया।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
