सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Weather Update: Double whammy of heat and storms, mercury crosses 43°C in Chittorgarh

Rajasthan Weather Update: भीषण गर्मी के बीच आंधी और बारिश का डबल अटैक, चित्तौड़गढ़ में 43 के पार पहुंचा पारा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Priya Verma Updated Thu, 30 Apr 2026 08:22 AM IST
विज्ञापन
सार

भीषण गर्मी के बीच राजस्थान में अचानक बदले मौसम ने लोगों को राहत और परेशानी दोनों दी है। आंधी-बारिश के चलते कुछ जगह तापमान गिरा, तो कहीं तेज हवाओं ने जनजीवन प्रभावित कर दिया। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए कई इलाकों में अलर्ट जारी किया है।
 

Rajasthan Weather Update: Double whammy of heat and storms, mercury crosses 43°C in Chittorgarh
राजस्थान में मौसम का यू टर्न - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान में इन दिनों मौसम का दोहरा रंग दिखाई दे रहा है। एक ओर जहां भीषण गर्मी का असर जारी है, वहीं दूसरी ओर आंधी और बारिश ने कई जिलों में राहत दी है और कहीं-कहीं परेशानी भी बढ़ा दी है। बीते 24 घंटों में चित्तौड़गढ़ में अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि जयपुर सहित कई जिलों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश हुई।

Trending Videos


मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आगामी 48 घंटों के लिए जयपुर, अलवर, भरतपुर और सीकर समेत 15 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। किसानों को फसल सुरक्षित रखने और आमजन को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्मी का असर बरकरार
राज्य के पश्चिमी हिस्सों में गर्मी का प्रकोप जारी है। जैसलमेर में 42.6°C, बाड़मेर में 42.0°C, फलौदी में 41.8°C और बीकानेर में 41.4°C तापमान दर्ज किया गया। बाड़मेर, जैसलमेर और जालौर में कहीं-कहीं लू की स्थिति बनी हुई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

ये भी पढ़ें: Rajasthan Weather: पश्चिमी राजस्थान में भीषण लू, फलोदी सबसे गर्म; जयपुर समेत कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

जयपुर में बदला मौसम
राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 41.0°C और न्यूनतम 28.7°C दर्ज किया गया। यहां आंशिक बादल छाए रहने, मेघगर्जन, वज्रपात और हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

भरतपुर में राहत, कोटा में परेशानी
भरतपुर में सुबह तेज आंधी और झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं कोटा में तेज आंधी ने अव्यवस्था फैला दी। शाम के समय अचानक आए अंधड़ से शादी समारोह प्रभावित हो गए, टेंट उखड़ गए, लाइटिंग बंद हो गई और व्यवस्थाएं बिगड़ गईं।

आगे भी जारी रहेगा असर
मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवाओं के प्रभाव से अगले 3-4 दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में थंडरस्टॉर्म गतिविधियां जारी रहेंगी। 2 मई से एक और सिस्टम सक्रिय होने की संभावना है, जिससे आंधी की तीव्रता और बढ़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed