फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमरनाथ यात्रा का शुभारंभ: हर-हर महादेव के जयघोषों से गूंजा बालटाल, पहले जत्थे का भव्य स्वागत, देखें तस्वीरें

Thu, 02 Jul 2026 08:59 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला, नेटवर्क गांदरबल
अमर उजाला, नेटवर्क गांदरबल Published by: Nikita Gupta Updated Thu, 02 Jul 2026 08:59 PM IST
सार

अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था कड़ी सुरक्षा के बीच बालटाल आधार शिविर पहुंचा, जहां प्रशासन ने श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा और फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया।

विज्ञापन
Amarnath pilgrims arrive at the Baltal base camp. The first phase of the annual Amarnath Yatra will begin tomo
अमरनाथ यात्री बालटाल बेस कैंप पहुंचे। - फोटो : बासीत जरगर

श्री अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू से चला श्रद्धालुओं का पहला जत्था कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच वीरवार को बालटाल आधार शिविर पहुंच गया। तीर्थयात्रियों के पहुंचने से जयघोषों से बालटाल की वादी बाबा बर्फानी और हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठी।

Amarnath pilgrims arrive at the Baltal base camp. The first phase of the annual Amarnath Yatra will begin tomo
अमरनाथ यात्री बालटाल बेस कैंप पहुंचे। - फोटो : बसित जरगर

श्रद्धालु शिव के रंग में रंगे दिखे।आधार शिविर पर कैबिनेट मंत्री सतीश शर्मा, गांदरबल के उपायुक्त जतिन किशोर, एसएसपी सुधांशु धामा सहित जिला प्रशासन के अधिकारियों ने श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। यात्रियों को फूलमालाएं पहनाई गईं और पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया।

Amarnath pilgrims arrive at the Baltal base camp. The first phase of the annual Amarnath Yatra will begin tomo
अमरनाथ यात्री बालटाल बेस कैंप पहुंचे। - फोटो : बसित जरगर
एक अधिकारी ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से यात्रा के दौरान जारी एडवाइजरी का पालन करने और विभिन्न स्थानों पर स्थापित हेल्प डेस्क का लाभ उठाने की अपील की ताकि सभी श्रद्धालु सुगम और सुरक्षित यात्रा पूरी कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Amarnath pilgrims arrive at the Baltal base camp. The first phase of the annual Amarnath Yatra will begin tomo
अमरनाथ यात्री बालटाल बेस कैंप पहुंचे। - फोटो : बासीत जरगर

बालटाल आधार शिविर में की गई व्यापक व्यवस्थाओं और मल्टी-लेयर सुरक्षा इंतजामों से श्रद्धालु संतुष्ट नजर आए। पहले ही दिन बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि इस वर्ष श्री अमरनाथ यात्रा में रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए पहुंच सकते हैं।सुरक्षा और सुविधाओं से संतुष्ट दिखे श्रद्धालु

विज्ञापन
Amarnath pilgrims arrive at the Baltal base camp. The first phase of the annual Amarnath Yatra will begin tomo
अमरनाथ यात्री बालटाल बेस कैंप पहुंचे। - फोटो : बासीत जरगर
पहले जत्थे में शामिल श्रद्धालुओं ने भी सुरक्षा और व्यवस्थाओं की सराहना की। झांसी से आए श्रद्धालु मुकेश ने कहा कि लंगर, ठहरने और अन्य बुनियादी सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था की गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed