पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Srinagar: आशूरा मुहर्रम में शामिल हुए एलजी मनोज सिन्हा और सीएम उमर, देखें श्रीनगर जुलूस की खास तस्वीरें

Fri, 26 Jun 2026 06:18 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: Nikita Gupta Updated Fri, 26 Jun 2026 06:18 PM IST
सार

श्रीनगर में आशूरा के अवसर पर निकले ऐतिहासिक मुहर्रम जुलूस में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और सीएम उमर अब्दुल्ला शामिल हुए, जहां उन्होंने अकीदतमंदों के बीच जलपान वितरित किया और प्रतीकात्मक ज़ुलजनाह पर चादर चढ़ाई।

विज्ञापन
LG Manoj Sinha and CM Omar participate in Ashura (Muharram)
एलजी सिन्हा अकीदतमंदों से किए मुलाकात - फोटो : बासित जरगर

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा शुक्रवार को श्रीनगर के पारंपरिक अंदरूनी इलाकों में निकाले गए मुहर्रम के ऐतिहासिक जुलूस में शामिल हुए। आशूरा यानी मुहर्रम महीने के दसवीं तारीख के इस पवित्र और भावुक अवसर पर उपराज्यपाल ने शहर के जडीबल इलाके में पहुंचकर शिया अकीदतमंदों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

LG Manoj Sinha and CM Omar participate in Ashura (Muharram)
एलजी सिन्हा अकीदतमंदों से किए मुलाकात - फोटो : बासित जरगर

इस दौरान उन्होंने खुद आगे बढ़कर जुलूस में शामिल मातम मनाने वाले लोगों के बीच जलपान और अन्य राहत सामग्री का वितरण भी किया।मिली जानकारी के अनुसार, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस बेहद खास मौके पर प्रतीकात्मक ज़ुलजनाह को पूरे आदर और सम्मान के साथ चादर पेश कर अपना सम्मान व्यक्त किया।

LG Manoj Sinha and CM Omar participate in Ashura (Muharram)
सीएम उमर अकीदतमंदों से किए मुलाकात - फोटो : बासित जरगर

उन्होंने जुलूस मार्ग पर मौजूद अकीदतमंदों से बातचीत की और प्रशासन द्वारा उनके लिए किए गए विभिन्न सुरक्षा व जन-सुविधा इंतजामों की जमीनी स्तर पर समीक्षा की।

विज्ञापन
विज्ञापन
LG Manoj Sinha and CM Omar participate in Ashura (Muharram)
श्रीनगर में ऐतिहासिक मुहर्रम जुलूस - फोटो : बासित जरगर

इस गरिमामयी अवसर पर उ कर्बला के शहीदों को नमन करते हुए उपराज्यपाल ने हजरत इमाम हुसैन और उनके महान साथियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। नके साथ पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नलिन प्रभात, कश्मीर के मंडलायुक्त अंशुल गर्ग सहित पुलिस और नागरिक प्रशासन के कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
LG Manoj Sinha and CM Omar participate in Ashura (Muharram)
श्रीनगर में ऐतिहासिक मुहर्रम जुलूस - फोटो : बासित जरगर
कर्बला के शहीदों को नमन करते हुए उपराज्यपाल ने हजरत इमाम हुसैन और उनके महान साथियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed