फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PICS: एयर इंडिया के विमान का टायर फटा, बचे 167 यात्री

Tue, 16 Jun 2015 12:07 AM IST
Updated Tue, 16 Jun 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन

PICS: एयर इंडिया के विमान का टायर फटा, बचे 167 यात्री

air india aircraft's tyre bursts while landing in srinagar

शेक-उल-आलम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार दोपहर एक बड़ा हादसा होने से टल गया। एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान एयर इंडिया के विमान का टायर फट गया। विमान में करीब 167 यात्री सवार थे। हादसे के चलते रन वे को खासा नुकसान पहुंचा है। इस कारण सोमवार को करीब 13 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। (फोटो-सोशल मीड‌िया)

PICS: एयर इंडिया के विमान का टायर फटा, बचे 167 यात्री

air india aircraft's tyre bursts while landing in srinagar

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार उड़ान संख्या एआई-821 का करीब दो बजे लैंडिंग के समय टायर फट गया। टायरों की रगड़ से हवाई पट्टी को भी नुकसान पहुंचा है। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। एयरपोर्ट अथॉरिटी के एक अधिकारी ने बताया कि टायर फटने से अन्य सभी उड़ानें रद्द करनी पड़ीं।

PICS: एयर इंडिया के विमान का टायर फटा, बचे 167 यात्री

air india aircraft's tyre bursts while landing in srinagar

उन्होंने कहा कि इस घटना के कारण 13 उड़ानें रद्द हुईं। देर रात तक एयर इंडिया का उक्त विमान हवाई पट्टी पर ही था। बताया जाता है कि शुरू में कई उड़ानों में देरी हुई, जबकि कई को चंडीगढ़ डायवर्ट किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

PICS: एयर इंडिया के विमान का टायर फटा, बचे 167 यात्री

air india aircraft's tyre bursts while landing in srinagar

लेकिन, आखिर में सभी उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। अधिकारी के अनुसार यात्रियों को सुरक्षित टर्मिनल भवन तक पहुंचाया गया और उनके सामानों की डिलीवरी की गई। दुर्घटना में हवाई पट्टी को भी नुकसान पहुंचा है। इसकी मरम्मत का काम चल रहा है।

विज्ञापन

PICS: एयर इंडिया के विमान का टायर फटा, बचे 167 यात्री

air india aircraft's tyre bursts while landing in srinagar

एयरपोर्ट के अधिकारी ने बताया कि मरम्मत कार्य जल्द से जल्द पूरा कर लेने की कोशिश की जा रही है। लेकिन, कब तक यह काम पूरा हो पाएगा कहना संभव नहीं है। कोशिश है कि अविलंब रनवे को क्रियाशील बनाया जाए ताकि विमान नियमित उड़ान भर सकें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed