आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पहली पुण्यतिथि है। पिछले साल अटल जी ने दिल्ली के एम्स अस्पताल में आखिरी सांस ली थीं। उनका निधन 93 वर्ष की उम्र में हुआ था। उनके जीवन से जुड़े कई ऐसे किस्से हैं जिन्हें देश हरदम याद रखेगा। एक ऐसे ही किस्से से आज आपको रूबरू कराते हैं। किस्सा है 13 नंबर से जुड़ा...
{"_id":"5d5649b98ebc3e6ce378438e","slug":"atal-bihari-vajpayee-death-anniversary-know-about-13-number-importance-in-his-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कुछ ऐसे कायम रहा अटल बिहारी वाजपेयी की जिंदगी में '13 नंबर' का रहस्य, यादगार किस्से और तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुछ ऐसे कायम रहा अटल बिहारी वाजपेयी की जिंदगी में '13 नंबर' का रहस्य, यादगार किस्से और तस्वीरें
Fri, 16 Aug 2019 11:44 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 16 Aug 2019 11:44 AM IST
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी
यूं तो 13 नंबर को अक्सर लोग अच्छा नहीं मानते हैं लेकिन देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जिंदगी और मौत तक यह 13 नंबर उनसे जुड़ा रहा। कुछ में स्वयं उन्होंने इस नंबर को चुना तो कुछ कुदरत की तरफ से यह नंबर उनकी जिंदगी में खास महत्व के साथ जुड़ता रहा। अटल जी के लिए 13 नंबर लकी था या अनलकी यह एक ‘अटल रहस्य’ है।
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी
अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मतिथि और निधन की तिथि से 13 नंबर अलग न हो सका। वह 25 दिसंबर को पैदा हुए। दिन और महीने का अंतर भी (25-12=13) 13 रहा। उनकी मृत्यु 16 अगस्त को हुई। जन्मतिथि और मृत्यु की तारीख और महीने और साल का अंतर भी 13 रहा। दिन का अंतर नौ (25-16=9) और महीने का अंतर चार (12-8=4) रहा। दोनों को जोड़ने पर (9+4=13) नंबर 13 पर ही आ टिका। इसी तरह उनके जन्म का साल 1924 और मृत्यु का वर्ष 2018 का अंतर 94 रहा। इसका मूलांक भी 13 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी
अटल बिहारी वाजपेयी ने 13 मई 1996 को पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली लेकिन बहुमत साबित न होने पर 13 दिन बाद सरकार गिर गई।
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी
दूसरी बार भी अटल बिहारी वाजपेयी 13 महीने के लिए प्रधानमंत्री रहे और इसके बाद सरकार गिर गई।