फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Boycott Chinese Products: लद्दाख से जम्मू-कश्मीर तक चीन की हरकत पर आक्रोश, लोग बोले- मोदी जी, अब नासूर का इलाज जरूरी है

Wed, 17 Jun 2020 01:10 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 17 Jun 2020 01:10 PM IST
विज्ञापन
Boycott China News, india china border latest news today hindi, people boycott china products
चीनी उत्पादों का बहिष्कार करें - फोटो : अमर उजाला

लद्दाख की गलवां घाटी में चीन की सेना की ओर से की गई नापाक हरकत से देश में आक्रोश है। जम्मू-कश्मीर के लोगों में भी काफी रोष है। जम्मू संभाग के शक्ति नगर, लोअर शिव नगर, गांधी नगर, नगरोटा, कठुआ, सांबा आदि तमाम इलाकों में लोगों ने चीन के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के पोस्टर और पुतले जलाकर विरोध जताया। साथ ही उपयोग में लाए जा रहे चीन निर्मित सामान को जलाकर राख कर दिया।

यह भी पढ़ेंः  युद्ध की स्थिति में चीन को चकरघिन्नी बना सकती है आईएनएस वेला, ये हैं खासियतें

Boycott China News, india china border latest news today hindi, people boycott china products
चीनी उत्पादों का बहिष्कार करें - फोटो : अमर उजाला

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से हम सभी मांग करते हैं कि चीन को सबक सिखाया जाए। लोगों ने कहा कि चीन की अतिक्रमणवादी सोच पर प्रहार करने का समय आ गया है। लोगों ने कहा कि भारत के लिए चीन नासूर बन चुका है। अब इसका इलाज जरूरी है।

Boycott China News, india china border latest news today hindi, people boycott china products
चीनी उत्पादों का बहिष्कार करें - फोटो : अमर उजाला

उधर सैनिकों की शहादत पर लद्दाखियों में भी आक्रोश है। लोगों और जनप्रतिनिधियों का कहना है कि चीन भरोसे के लायक नहीं है, ये बात सभी जानते हैं। लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे सज्जाद हुसैन ने कहा कि लद्दाखियों का मनोबल कभी नहीं गिरता। यहां के बाशिंदे चीन और पाकिस्तान से युद्ध देख चुके हैं। बॉर्डर पर तनाव की स्थिति में पूरा देश साथ खड़ा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Boycott China News, india china border latest news today hindi, people boycott china products
चीनी उत्पादों का बहिष्कार करें - फोटो : अमर उजाला

एलएसी से सटे चुशुल क्षेत्र से लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद के सदस्य कोनचोक स्टेन्ज़िन ने कहा कि पिछले एक माह से दो दर्जन से ज्यादा अग्रिम इलाकों के गांव का संपर्क कटा हुआ है।

विज्ञापन
Boycott China News, india china border latest news today hindi, people boycott china products
चीनी उत्पादों का बहिष्कार करें - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि चीन को लेकर भारत की ओर से कारगर कदम उठाए जाने चाहिए।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed