फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाकिस्तानी ड्रोन में चीन की चाल, उर्दू वाला कोड खोलेगा कई राज, एक अहम बात ये भी है

Sun, 21 Jun 2020 11:00 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 21 Jun 2020 11:00 AM IST
विज्ञापन
BSF SHOT DOWN PAKISTANI DRONE ALONG IB HIRANAGAR Arms and Ammunition also recovered
पाकिस्तानी ड्रोन - फोटो : अमर उजाला

भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर शनिवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने आतंक की बड़ी साजिश का भंडाफोड़ किया है। बीएसएफ ने पाकिस्तान की ओर से भेजे गए चीन निर्मित ड्रोन को मार गिराया। ड्रोन के जरिये भारतीय सीमा में भेजी जा रही हथियारों की खेप भी बरामद की गई है। बरामद हथियारों में अमेरिका निर्मित एक एम4 सेमी ऑटोमैटिक कारबाइन, चीन निर्मित सात ग्रेनेड, गोलियों से भरी दो मैगजीन, 5.56 एमएम की साठ गोलियां शामिल हैं।

BSF SHOT DOWN PAKISTANI DRONE ALONG IB HIRANAGAR Arms and Ammunition also recovered
पाकिस्तानी ड्रोन - फोटो : अमर उजाला

इस बरामदगी से एलएसी पर साजिश रच रहे चीन का अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की ओर से भारतीय सीमा में भेजे जा रहे हथियारों की खेप में भी हाथ सामने आया है। प्रदेश की सीमा में ड्रोन से हथियार भेजने का पहला मामला सामने आया है। इससे पहले पंजाब में ड्रोन से हथियार गिराने का मामला सामने आ चुका है।


 
BSF SHOT DOWN PAKISTANI DRONE ALONG IB HIRANAGAR Arms and Ammunition also recovered
पाकिस्तानी ड्रोन - फोटो : अमर उजाला

बीएसएफ के खुफिया तंत्र को पिछले कई दिन से पाकिस्तान द्वारा भारतीय सीमा में ड्रोन के माध्यम से हथियारों की खेप भेजे जाने की सूचना मिल रही थी। इसके आधार पर बीएसएफ लगातार पेट्रोलिंग कर रही थी। शनिवार सुबह करीब सवा पांच बजे हीरानगर सेक्टर के रठुआ गांव के समीप सीमा में करीब दो सौ मीटर अंदर और डेढ़ सौ मीटर की ऊंचाई पर उड़ रहे हेक्साकॉप्टर ड्रोन को देखते ही पेट्रोलिंग पार्टी ने गोलियां दाग कर उसे खेत में गिरा दिया। जांच-पड़ताल में उसमें से हथियार बरामद किए गए।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
BSF SHOT DOWN PAKISTANI DRONE ALONG IB HIRANAGAR Arms and Ammunition also recovered
पाकिस्तानी ड्रोन - फोटो : अमर उजाला

बीएसएफ के आईजी नरेंद्र सिंह जमवाल ने बताया कि जिले के बीएसएफ की पानसर चौकी में सुबह करीब सवा पांच बजे पेट्रोलिंग पार्टी को पाकिस्तान की ठाकुरपुरा पोस्ट, नरोवाल शकरगढ़ से हेक्साकॉप्टर आता दिखा। सीमा में घुसने पर पेट्रोलिंग पार्टी ने उसे मार गिराया। इसके अधिकतर पुर्जे चीन में बने थे। ड्रोन में विंच सिस्टम लगा था, जिसे सामान को उतारने के मैकेनिज्म के तौर इस्तेमाल किया जाता है। इससे उतारने वाला आदमी डिस्कनेक्ट कर उतार लेता और बाद में हेक्साकॉप्टर पाकिस्तानी सीमा में लौट जाता।


 
विज्ञापन
BSF SHOT DOWN PAKISTANI DRONE ALONG IB HIRANAGAR Arms and Ammunition also recovered
पाकिस्तानी ड्रोन - फोटो : अमर उजाला

बीएसएफ ने बताया कि हथियारों का मिलना स्पष्ट संकेत दे रहा है कि इन्हें आतंकियों की मदद के लिए भेजा जा रहा था। ड्रोन पर उर्दू में लिखे कोड को सुरक्षा एजेंसियां डिकोड कर रही हैं। जानकारी मिलते ही बीएसएफ और कठुआ पुलिस के उच्चाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। वहीं सुरक्षाबलों ने छाप नाले, रठुआ, पानसर के इलाके में घंटों सघन तलाशी अभियान भी चलाया।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed