फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कश्मीर: कुपवाड़ा मे पाकिस्तानी सेना का आसमानी आतंक, सीमा से सटे कई गांव पर बरसाए गोले

Fri, 25 Oct 2019 05:23 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Fri, 25 Oct 2019 05:23 PM IST
विज्ञापन
ceasefire violation by pakistan in kupwara and poonch, photos of ceasefire violation
कुपवाड़ा में पाक सेना का आतंक - फोटो : ANI
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में पाकिस्तान ने कई गांव को निशाना बनाते हुए गोले दागे। इस दौरान कई घरों को नुकसान पहुंचा है। आपको बता दें कि पाकिस्तान ने शुक्रवार तड़के ही पुंछ के मेंढर सेक्टर में भी गोलाबारी की थी। इस गोलाबारी में एक जेसीओ भी घायल हुए थे। जिन्हें बाद में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


ceasefire violation by pakistan in kupwara and poonch, photos of ceasefire violation
कुपवाड़ा में पाक सेना का आतंक - फोटो : ANI
पाकिस्तान ने कुपवाड़ा के टूमना और रेड्डी गांव में शुक्रवार शाम गोले बरसाए। इस दौरान गांव के कई घरों को नुकसान पहुंचा है। उधर पुंछ जिले कि मेंढर तहसील के मनकोट सेक्टर में  शुक्रवार तड़के पाकिस्तान ने सीमा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारतीय पोस्टों को निशाना बनाया। इस गोलाबारी में भारतीय सेना एक जेसीओ गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सैन्य अस्पातल में भर्ती कराया गया है। वहीं भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान की इस कायराना हरकत का मुंहतोड़ जवाब देते हुए उनकी कई चौकियों को तबाह कर दिया।

 
ceasefire violation by pakistan in kupwara and poonch, photos of ceasefire violation
कुपवाड़ा में पाक सेना का आतंक - फोटो : ANI
सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि शुक्रवार तड़के तीन बजे पाकिस्तानी सेना ने भारतीय चौकियों और रिहाइशी इलाकों को निशाना बनाते हुए मोर्टार दागे। इस दौरान भारतीय सेना की 8 गढ़वाल रेजिमेंट में तैनात जेसीओ महेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
ceasefire violation by pakistan in kupwara and poonch, photos of ceasefire violation
कुपवाड़ा में पाक सेना का आतंक - फोटो : ANI
पाकिस्तान ने हीरानगर सेक्टर में रातभर दागे गोले 
पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। बुधवार को अंतरराष्ट्रीय सीमा पर रातभर गोलाबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। इसका बीएसएफ ने मुंहतोड़ जवाब दिया। जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान ने सुरक्षा बांध के निर्माण कार्य को रुकवाने के लिए बुधवार रात साढ़े आठ बजे हीरानगर सेक्टर के मनियारी और सपताल इलाके में गोलाबारी शुरू कर दी। इस दौरान करीब 50 मोर्टार और गोलियां दागीं। इस कारण ग्रामीणों को बंकरों में शरण लेनी पड़ी। ऐसे में ग्रामीण रातभर सहमे रहे। बीएसएफ ने गोलाबारी का माकूल जवाब दिया। गोलाबारी का सिलसिला वीरवार सुबह साढ़े पांच बजे तक जारी रहा।
विज्ञापन
ceasefire violation by pakistan in kupwara and poonch, photos of ceasefire violation
कुपवाड़ा में पाक सेना का आतंक - फोटो : ANI
तंगधार सेक्टर में पाक ने दागे गोले, महिला की मौत, दो अन्य घायल 
तंगधार सेक्टर के बलखड़िया इलाके के रमा पोस्ट को निशाना बनाते हुए पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार दोपहर बाद एक बजे भारी गोलाबारी शुरू कर दी। रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाया गया। इस दौरान गोला लगने से हमीदा शाह गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। अचानक शुरू हुई गोलाबारी का सेना ने भी करारा जवाब दिया।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed