फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर में कोरोना: शालामार जच्चा-बच्चा अस्पताल में ओपीडी बहाल, इन नंबरों पर फोन कर लें अप्वाइंटमेंट

Sun, 13 Jun 2021 07:17 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sun, 13 Jun 2021 07:17 PM IST
विज्ञापन
Corona in Jammu and Kashmir: OPD restored in Shalamar Mother-Child Hospital, call these numbers and make an appointment
एसएमजीएस अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
जम्मू में कोरोना संक्रमित मामलों में गिरावट के साथ एसोसिएटेड अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं बहाल करने की प्रक्रिया जारी है। सुपर स्पेशियलिटी और साइकाइट्री अस्पताल के बाद सोमवार 14 जून से शहर के प्रमुख जच्चा बच्चा अस्पताल शालामार (एसएमजीएस) की ओपीडी बहाल कर दी जाएगी। स्वास्थ्य जांच के लिए मरीजों को पहले फोन पर अप्वाइंटमेंट लेनी होगी। इसमें पेडियाट्रिक (बाल), ईएनटी (नाक कान), गायनी (स्त्री) और त्वचा विभागों में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक फोन अप्वाइंटमेंट पर पंजीकृत 25 मरीज ही देखे जाएंगे, जिसमें बाद में धीरे धीरे विस्तार किया जाएगा। सोमवार की ओपीडी के लिए फोन पर अप्वाइंटमेंट करवा सकते हैं। अप्वाइंटमेंट लेने के लिए संबंधित विभागीय अध्यक्षों की ओर से स्टाफ को नामित किया गया है। इसके लिए समर्पित फोन नंबर जारी किए गए हैं, जिसमें घर बैठे ही फोन पर मरीज अप्वाइंटमेंट ले सकते हैं। ये फोन नंबर सभी कार्य दिवस में सुबह 10 से शाम चार बजे तक चालू रहेंगे। अगले दिन की फोन अप्वाइंटमेंट को उससे पहले दिन ही लेना होगा।
Corona in Jammu and Kashmir: OPD restored in Shalamar Mother-Child Hospital, call these numbers and make an appointment
सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल जम्मू - फोटो : अमर उजाला
मरीज के साथ एक ही तीमारदार आ सकेगा
अस्पताल में पंजीकरण और ओपीडी क्षेत्र में कोविड उचित व्यवहार का सख्ती से पालन किया जाएगा। इसमें एक मरीज के साथ एक तीमारदार को ही आने की अनुमति होगी। इसमें जरूरी मरीजों को ही प्राथमिकता पर ओपीडी सेवा दी जाएगी।
Corona in Jammu and Kashmir: OPD restored in Shalamar Mother-Child Hospital, call these numbers and make an appointment
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
ओपीडी क्षेत्र में आने वाले मरीज और तीमारदार को सामाजिक दूरी, मास्क और अन्य दूसरे कोविड प्रोटोकाल का पालन करना होगा। ओपीडी सेवा बहाल होने से सैकड़ों मरीजों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Corona in Jammu and Kashmir: OPD restored in Shalamar Mother-Child Hospital, call these numbers and make an appointment
गांधी नगर अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले ओपीडी सेवा बंद होने से बड़ी संख्या में मरीज निजी क्लीनिकों का रुख कर रहे थे, जिससे उन्हें आर्थिक बोझ बढ़ा है। वर्तमान में जीएमसी, सीडी, गांधीनगर नया अस्पताल और गांधीनगर पुराने ब्लॉक अस्पताल को कोविड अस्पताल होने के कारण अभी डिनोटिफाइड नहीं किया गया है।
विज्ञापन
Corona in Jammu and Kashmir: OPD restored in Shalamar Mother-Child Hospital, call these numbers and make an appointment
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
इन नंबरों पर अप्वाइंटमेंट लें
पेडियाट्रिक    9541925359
ईएनटी     9541925360
गायनी      9541925361
त्वचा      9541925362

यह भी पढे़ं- 370 पर गरमाई राजनीति: महबूबा मुफ्ती ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा भला हो भगवान का जो आज अंबेडकर जिंदा नहीं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed