कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में लॉकडाउन है। कुछ लोग इस समय का अपनी प्रतिभा निखारने में सदुपयोग कर रहे हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक कुछ न कुछ नया करने में जुटे हैं। कुछ लोग संगीत का अभ्यास कर रहे हैं तो कुछ बच्चे चित्रकला के माध्यम से कोरोना के खिलाफ जंग लड़ने वालों का हौसला बढ़ा रहे हैं। कुछ ऐसे भी हैं जो स्वयंसेवी के तौर पर घर में रहते हुए भी मास्क आदि बना रहे हैं, ताकि उन्हें इसके जरिए लोगों की मदद की जा सके। कई पाठकों ने अमर उजाला को तस्वीरें भेजकर अपने अनुभव साझा किए। कक्षा दो में पढ़ने वाले अथर्व शर्मा इन दिनों घर में रहकर चित्रकारी कर रहे हैं। अथर्व ने कई मनमोहक चित्र बनाए हैं। इनके माध्यम से इस बच्चे ने कोरोना से जंग जीतने का संदेश दिया है।
लॉकडाउन में समय का सदुपयोग, प्रतिभा निखारने में जुटे होनहार, आप भी कर सकते हैं कुछ ऐसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू के गजनसू की ताशवी शर्मा घर में रहकर लॉकडाउन का पालन करने सहित चित्रकला का अभ्यास कर रही हैं। उन्होंने कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहे चिकित्सकों, सफाई कर्मियों, पुलिस व सेना के जवानों के साथ मीडिया को एक ही चित्र में समाहित कर धन्यवाद किया है।
बिक्रम चौक जम्मू की रहने वाली मानवी मेहरा घर में रहकर ही चित्रकला कर रही हैं। इन्होंने एनिमेशन सीरियल्स के डोरेमोन सहित कई किरादारों के चित्र अपने हाथों से उकेरे हैं, जिनमें से बाल हनुमान का एक चित्र भी है।
मांडलिक नगर पलौड़ा की रहने वाली सात साल की प्रथविका वर्मा ने प्रधानमंत्री के नौ मिनट तक बिजली बंद करने वाले संदेश पर चित्र बनाया। इसके साथ ही अपने संदेश में कहा कि कोरोना से बचने के लिए लोग घरों में ही रहें। वहीं, सांबा जिले की 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली आस्था सिंह घर में संगीत का अभ्यास कर रही हैं। कई प्रतियोगिताएं जीतने वाली आस्था कहती हैं कि घर में आजकल ज्यादातर वक्त संगीत का अभ्यास करने में ही गुजार रही हूं और लॉकडाउन का पालन भी कर रही हूं।
मढ़ के रहने वाले अभिनव बक्शी आठवीं कक्षा में पढ़ते हैं। टीवी पर धारावाहिक रामायण शुरू हुआ तो इन्होंने श्रीराम, लक्ष्मण और सीता के वनवास काल को केंद्रित करते हुए तस्वीर तैयार कर दी। कहा कि उन्होंने रामायण के कई पात्रों के चित्र हाल ही में बनाए हैं। राजपुरा के राजेश शर्मा तृप्त, घर में रहकर लॉकडाउन का पालन तो कर ही रहे हैं, साथ ही कोरोना वायरस से अन्य लोगों को बचाने के लिए घर में खुद ही मास्क भी तैयार कर रहे हैं। इनका कहना है कि कोरोना से मानवता को बचाना सबसे बड़ा धर्म है।