कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन में भारतीय सेना के जवान, इंसान हो या बेजुबान, सबकी मदद करने में जुटे हुए हैं। जम्मू-कश्मीर से सामने आई ये तस्वीरें देश के लोगों को बहुत बड़ा संदेश दे रही हैं। यहां सीआरपीएफ के जवानों ने इंसान के सबसे अच्छे दोस्त यानी कि श्वानों(कुत्तों) को खाना खिलाया। बता दें कि लॉकडाउन के चलते जानवरों को खाने का संकट होता जा रहा है। वहीं ये तस्वीर लोगों को अपने सबसे अच्छे दोस्त का ध्यान रखने की प्रेरणा भी देती है।
इंसान हो या श्वान, सबका ध्यान रख रहे हैं जवान, काफी प्रेरणादायक हैं ये तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि जम्मू-कश्मीर में सेना के जवान लगातार लोगों की मदद में जुटे हुए हैं। बुजुर्गों और जरूरतमंदों को उनके घर-घर जाकर राशन मुहैया करवा रहे हैं। साथ ही लोगों से अपील भी कर रहे हैं कि वह सरकारी आदेशों का पालन करें।
इंसान के सबसे अच्छे दोस्त श्वानों को खाना खिलाते हुए जवानों की यह तस्वीर काफी चर्चा में है। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि हमारे देश के वीर सपूत हमारी मदद में जुटे हुए हैं। हम भी अपने कर्तव्यों का पालन अच्छी तरह से करेंगे। इंसान हो या जानवर हम भी अपनी तरफ से पूरा प्रयास करेंगे कि कोई भूखा न रहे।