फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना से जंग में 74 वर्षीय योगराज के जज्बे को सलाम, प्रधानमंत्री भी बढ़ा चुके हैं इनका मान

Fri, 17 Apr 2020 12:21 PM IST
प्रशांत कुमार विकास बडू, जम्मू
विकास बडू, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 17 Apr 2020 12:21 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) news in Hindi, Salute to spirit of 74 year-old Yograj in fight against Corona
कोरोना से जंग में जीत के लिए जुटे 74 वर्षीय योगराज - फोटो : अमर उजाला

जम्मू संभाग में रियासी कस्बा निवासी 74 वर्षीय योगराज मैंगी ने सेवानिवृत्त होने के बाद अपनी जिंदगी जनसेवा में समर्पित कर दी है। देश-दुनिया को तबाह कर रही महामारी के दौर में कोराना योद्धा की तरह हर जरूरतमंद को स्वयं मास्क बनाकर बांट रहे हैं, ताकि संक्रमण से बचा जा सके और सब सुरक्षित रहें।

Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) news in Hindi, Salute to spirit of 74 year-old Yograj in fight against Corona
कोरोना से जंग में जीत के लिए जुटे 74 वर्षीय योगराज - फोटो : अमर उजाला

लोक निर्माण विभाग में ड्राफ्टमैन पद से सेवानिवृत योगराज मैंगी पहले भी सामाजिक कार्यों में योगदान देते रहे हैं। एंटी पॉलीथिन अभियान के दौरान भी उन्होंने कपड़े के थैले बांट कर लोगों को जागरूक किया था। इसके बाद अब पत्नी को साथ लेकर जहां मास्क बना रहे हैं वहीं उन्हें जरूरतमंदों को पहुंचा भी रहे हैं। इसकी नगरवासी सहित अधिकारी भी प्रशंसा कर रहे हैं।

Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) news in Hindi, Salute to spirit of 74 year-old Yograj in fight against Corona
कोरोना से जंग में जीत के लिए जुटे 74 वर्षीय योगराज - फोटो : अमर उजाला
ट्विटर पर प्रशंसा कर चुके हैं प्रधानमंत्री

योगराज मैंगी की कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के कार्याें का हर कोई मुरीद है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रशंसा करने से पहले पीएमओ राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह भी सराहना कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) news in Hindi, Salute to spirit of 74 year-old Yograj in fight against Corona
कोरोना से जंग में जीत के लिए जुटे 74 वर्षीय योगराज - फोटो : अमर उजाला

योगराज मैंगी मौजूदा समय में पेंशन का ज्यादातर हिस्सा मास्क बनाने पर खर्च रहे हैं। वह अभी तक छह हजार से ज्यादा मास्क बनाकर जरूरतमंदों में वितरित कर चुके हैं। इस काम में उनकी पत्नी भी पूरा सहयोग करती हैं।

विज्ञापन
Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) news in Hindi, Salute to spirit of 74 year-old Yograj in fight against Corona
कोरोना से जंग में जीत के लिए जुटे 74 वर्षीय योगराज - फोटो : अमर उजाला

जनसेवा के चलते यह 74 वर्षीय योगराज युवाओं सहित अन्य लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बन गए हैं। मौजूदा समय में योगराज कोरोना योद्धा की भूमिका निभा रहे हैं। इस दौरान लोगों को मास्क बांटने के साथ ही कोरोना के संबंध में जागरूक भी कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed