फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PICS: पहले रोजे पर सोपोर में लगा कर्फ्यू

Sat, 20 Jun 2015 01:36 AM IST
Updated Sat, 20 Jun 2015 01:36 AM IST
विज्ञापन

PICS: पहले रोजे पर सोपोर में लगा कर्फ्यू

curfew type situation in kashmirs sopore

अलगाववादियों के सोपोर मार्च को देखते हुए घाटी में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों की भारी तैनाती की गई थी ताकि हिंसक प्रदर्शनों को रोका जा सके। जगह-जगह वाहनों को लेकर तलाशी ली गई। लोगों के पहचान पत्र तक चेक किए गए। श्रीनगर के माईसुमा इलाके को छोड़कर शहर के बाकी हिस्सों को कोई पाबंदियां नहीं देखने को मिलीं।

PICS: पहले रोजे पर सोपोर में लगा कर्फ्यू

curfew type situation in kashmirs sopore

यहां किसी भी इलाके से हिंसक प्रदर्शन की खबर नहीं मिली। प्रशासन द्वारा श्रीनगर के पुराने शहर के नौहट्टा इलाके में स्थित ऐतिहासिक जामिया मसजिद को भी सख्त घेरे में रखा गया था और किसी को भी वहां जुमे की नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं दी गई। बारामुला जिले के नारबल से भी कई को मिर्गुण्ड के पास धर दबोचा गया। इतिहादुल मुसलमीन के संरक्षक मौलाना अब्बास अंसारी और अध्यक्ष मसरूर अब्बास को भी पुलिस द्वारा नजरबंद रखा गया था।

PICS: पहले रोजे पर सोपोर में लगा कर्फ्यू

curfew type situation in kashmirs sopore

फ्रीडम पार्टी के समर्थक जिनमें मुख्तार अब्बास सोफी, इंजीनियर फारूक, जहूर अहमद शेख और मोहम्मद यूसुफ मीर शामिल थे, को पुलिस द्वारा पट्टन में हिरासत में लिया गया। उत्तरी कश्मीर के पट्टन के करीरी इलाके में भीषण पत्थरबाजी की गई। देर शाम तक यहां पुलिस के साथ झड़प होती रही। प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

PICS: पहले रोजे पर सोपोर में लगा कर्फ्यू

curfew type situation in kashmirs sopore

सोपोर में सुबह से ही भारी संख्या में जवानों की तैनाती की गई थी और बाहर जाने से सभी रास्ते सील कर दिए गए थे। सड़कों पर कंटीली तारें लगाई गई थी और साथ ही हर गली में में जवान तैनात किए गए थे। सख्त पाबंदी के बावजूद कुछ अलगाववादी नेता मोहम्मद एहसान उनटू और शबीर अहमद डार सोपोर पहुंचने में सफल रहे जहां उन्होंने जामिया मसजिद में लोगों को संबोधित किया।

विज्ञापन

PICS: पहले रोजे पर सोपोर में लगा कर्फ्यू

curfew type situation in kashmirs sopore

केवल बुजुर्ग लोगों को सोपोर की जामिया मसजिद में नमाज पढ़ने दी गई। वहीं रहीम साहब इलाके में कुछ लोगों द्वारा प्रदर्शन मार्च निकालने का प्रयास किया गया जिसे पुलिस ने विफल कर दिया गया। इसके अलावा बारामुला के आजादगंज पुल, सीमेंट पुल और बस अड्डे वाले पुल को पुलिस द्वारा सील किया गया था। बताते चलें कि, वर्ष-1984 और 1990 के बाद यह तीसरी बार है कि रमजान के पहले दिन ही सोपोर और श्रीनगर के पुराने शहर में कर्फ्यू लगाया गया हो।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed