डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन ने सोमवार को कहा कि उन्हें नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला की हाल ही में वायरल हुई तस्वीर देखकर काफी दुख हुआ। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार से उमर अब्दुल्ला को जल्द रिहा करने की मांग की है। बता दें कि हाल ही में घाटी में शनिवार को 2जी इंटरनेट सेवा बहाल होने के बाद नेशनल कांफ्रेंस के नेता और श्रीनगर से सांसद उमर अब्दुल्ला की एक तस्वीर सामने आई थी, जिसमें उनकी दाढ़ी काफी बढ़ी हुई नजर आ रही थी।
उमर अब्दुल्ला की तस्वीर देखकर डीएमके अध्यक्ष स्टालिन बोले- बहुत दुख हुआ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टालिन ने ट्विटर के जरिए उमर अब्दुल्ला की रिहाई की मांग करते हुए लिखा कि, उमर अब्दुल्ला की यह तस्वीर देख कर काफी दुख हुआ। इसके साथ ही उन्होंने उमर की तीन तस्वीरें भी शेयर की। पहली तस्वीर में उमर अब्दुल्ला को बिना दाढ़ी के क्लीन सेव दिख रहे हैं जबकि दूसरी तस्वीर में उनके चेहरे पर हल्की दाढ़ी नजर आ रही है।
तीसरी तस्वीर में उमर की दाढ़ी काफी लंबी है और उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल हो रहा है। एमके स्टालिन ने इस संबंध में कहा कि उमर अब्दुल्ला, फारूक अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती समेत अन्य नेताओं को बिना किसी उचित वजह के नजरबंद किया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को सभी राजनीतिक बंदियों को तुरंत रिहा कर घाटी में स्थिति सामान्य करनी चाहिए।
Deeply troubled to see this picture of @OmarAbdullah
Equally concerned about Farooq Abdullah, @MehboobaMufti & other Kashmiri leaders who are incarcerated without trial or due process.
Union Govt must immediately release all political prisoners and restore normalcy in Valley. pic.twitter.com/JaPBf2EFJJ— M.K.Stalin (@mkstalin) January 27, 2020
इससे पहले कई बार नेशनल कांफ्रेंस ने पार्टी अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला, उपप्रधान उमर अब्दुल्ला सहित अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं को जल्द रिहा करने की मांग कर चुकी है। नेशनल कांफ्रेंस ने कहा कि संसद में डॉ. फारूक को शामिल न करके जनता की आवाज को दबाया जा रहा है।
शेर-ए-कश्मीर भवन से संयुक्त बयान में पार्टी नेताओं ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में राजनीतिक अस्थिरता का माहौल है। लोग खुद को संविधानिक तौर पर ठगा महसूस कर रहे हैं। सरकार को अपनी बात रखने के लिए आजादी देनी चाहिए। सभी राजनीतिक नेताओं को जल्द रिहा करके राजनीतिक माहौल को बहाल किया जाए।