{"_id":"5e255ecb8ebc3e7d595ac2c5","slug":"dsp-davinder-arrested-with-terrorist-helped-to-save-four-terrorists-15-years-ago","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बड़ा पुराना है निलंबित डीएसपी का आतंक प्रेम, 15 साल पहले की थी इन चार आतंकियों की मदद, हुए कई खुलासे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ा पुराना है निलंबित डीएसपी का आतंक प्रेम, 15 साल पहले की थी इन चार आतंकियों की मदद, हुए कई खुलासे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 20 Jan 2020 01:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
निलंबित डीएसपी दविंदर सिंह
- फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिजबुल कमांडर नवीद बाबू के साथ गिरफ्तार डीएसपी दविंदर सिंह से एनआईए ने दूसरे दिन भी ज्वाइंट इंटेरोगेशन सेंटर में पूछताछ की। उम्मीद है कि आज यानी कि सोमवार को जांच एजेंसी आगे की पूछताछ के लिए दविंदर को रिमांड पर दिल्ली ले जा सकती है। इस बीच डीएसपी द्वारा 15 साल पहले आतंकियों को सुरक्षित रास्ता दिलाने के लिए की गई कोशिश संबंधी एक और मामला सामने आया है। एनआईए इसे भी अपनी जांच में शामिल करेगी।
2 of 5
निलंबित डीएसपी दविंदर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
सूत्रों के अनुसार दिल्ली पुलिस ने एक जुलाई, 2005 को गुरुग्राम-दिल्ली सीमा से चार आतंकियों को गिरफ्तार किया था। इनके पास से नकली 50 हजार रुपये, हथियार और गोला-बारूद भी बरामद हुआ था। इन आतंकियों में से दो की पहचान साकिब रहमान उर्फ मसूद और हाजी गुलाम मोइनुद्दीन डार उर्फ जाहिद के रूप में हुई थी।
3 of 5
निलंबित डीएसपी दविंदर सिंह
- फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक्स
एक एयरबेस का स्केच और डीएसपी की ओर से लिखा गया पत्र भी बरामद हुआ। पत्र गुलाम मोइनुद्दीन के पास था। पत्र पर डीएसपी के हस्ताक्षर थे और उसमें लिखा था कि पुलवामा के गुलाम मोइनुद्दीन को ऑपरेशन ड्यूटी के लिए पिस्तौल और वायरलेस सेट ले जाने की अनुमति दी गई है। पत्र में सभी सुरक्षा एजेंसियों को इनके लिए सुरक्षित मार्ग प्रदान करने को कहा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
निलंबित डीएसपी दविंदर सिंह
- फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक्स
गिरफ्तारी के बाद गुलाम मोइनुद्दीन को लेकर एक सप्ताह बाद दिल्ली पुलिस ने उसके पुलवामा स्थित घर पर छापा मारा। यहां से 10 यूबीजीएल ग्रेनेड और एक वायरलेस सेट बरामद किया गया था। इसके साथ ही साहिब रहमान के श्रीनगर स्थित दो मंजिला इमारत से भी हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए थे।
विज्ञापन
5 of 5
निलंबित डीएसपी दविंदर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
सूत्रों ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने अदालत में दाखिल अपनी चार्जशीट में दावा किया है कि मोइनुद्दीन और रहमान ने खुलासा किया था कि वे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के निर्देश पर काम कर रहे थे। दोनों ने अन्य लोगों के पास रखे गए हथियारों व गोला-बारूद के बारे में भी जानकारी दी थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।