सब्सक्राइब करें

Farooq Abdullah Attack: पार्षद का चुनाव भी लड़ चुका है कमल, इस पार्टी से जुड़ा था डॉ. फारूक पर हमला करने वाला

अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Sharukh Khan Updated Thu, 12 Mar 2026 01:36 PM IST
सार

ग्रेटर कैलाश स्थित रॉयल पार्क में  पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग की घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। आरोपी जम्मू में पार्षद का चुनाव भी लड़ चुका है।

विज्ञापन
Farooq Abdullah Attack case Accused Kamal has also contested the councilor election
Farooq Abdullah Attack - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला पर बुधवार रात को एक शादी समारोह के दौरान जानलेवा हमला हुआ। हमलावर ने कनपटी से सटाकर पिस्टल से गोली चलाने की कोशिश की, लेकिन एनएसजी कमांडो की सतर्कता से वे बाल-बाल बच गए। यह घटना जम्मू के ग्रेटर कैलाश स्थित रॉयल पार्क में एक वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान हुई।


डॉ. फारूक अब्दुल्ला, उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के सलाहकार नासिर असलम वानी के साथ एक पार्टी के लीगल सेल के सदस्य की बेटी की शादी में शामिल होने गए थे।
Trending Videos
Farooq Abdullah Attack case Accused Kamal has also contested the councilor election
फारूक अब्दुल्ला(फाइल फोटो) - फोटो : एजेंसी
करीब एक घंटे तक कार्यक्रम में रुकने के बाद, जब वे उपमुख्यमंत्री के साथ बाहर निकलकर अपनी गाड़ियों की ओर बढ़ रहे थे, तभी हमलावर कमल सिंह जम्वाल, जो जम्मू के पुरानी मंडी का निवासी है, बेहद करीब आ गया। हमलावर ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाली और डॉ. अब्दुल्ला की कनपटी से सटाकर गोली दागने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Farooq Abdullah Attack case Accused Kamal has also contested the councilor election
शादी समारोह में पहुंचे लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही हमलावर ने गोली चलाने की कोशिश की, एनएसजी कमांडो ने तत्परता दिखाते हुए उसे धक्का दिया। इस धक्का-मुक्की में हमलावर लड़खड़ाकर गिर पड़ा और गोली का निशाना चूक गया।
Farooq Abdullah Attack case Accused Kamal has also contested the councilor election
आरोपी कमल को पकड़कर पुलिस के हवाले किया - फोटो : वीडियो ग्रैब
अचानक हुई इस घटना से शादी समारोह में अफरातफरी मच गई। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत हमलावर को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
 
विज्ञापन
Farooq Abdullah Attack case Accused Kamal has also contested the councilor election
आरोपी कमल सिंह पुलिस हिरासत में - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू में पार्षद का चुनाव भी लड़ चुका है आरोपी
बताया जा रहा है कि आरोपी कमल सिंह जम्वाल, जो पहले जम्मू-कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी से जुड़ा था और उसने पुरानी मंडी के वार्ड नंबर 11 से पार्षद का चुनाव भी लड़ा था, काफी समय से राजनीति में सक्रिय रहा है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह पिस्टल लेकर सुरक्षा घेरे को भेदकर पूर्व मुख्यमंत्री के इतने करीब कैसे पहुंच गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed