{"_id":"69b23d930ec24894d90edefe","slug":"farooq-abdullah-attacks-news-security-breach-at-vvip-wedding-despite-z-details-in-hindi-2026-03-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Farooq Abdullah Attack: वीवीआईपी शादी, जेड प्लस और एनएसजी का सुरक्षा घेरा, कैसे फारूक के पास पहुंचा हमलावर?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farooq Abdullah Attack: वीवीआईपी शादी, जेड प्लस और एनएसजी का सुरक्षा घेरा, कैसे फारूक के पास पहुंचा हमलावर?
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: Sharukh Khan
Updated Thu, 12 Mar 2026 11:03 AM IST
सार
नेशनल कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सीएम डॉ. फारूक पर फायरिंग कर जान लेने की कोशिश की गई। हालांकि हमले में वो बाल-बाल बच गए। हमलावर कड़ी सुरक्षा के बीच कनपटी से सटाकर गोली चलाने वाला ही था कि एनएसजी के कमांडो ने उसे धक्का दे दिया। लड़खड़ाकर गिरने से हमलावर निशाना चूक गया।
विज्ञापन
1 of 11
Farooq Abdullah Attacks
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
नेशनल कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सीएम डॉ. फारूक अब्दुल्ला पर बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे कनपटी से सटाकर पिस्टल से फायरिंग कर उनकी जान लेने की कोशिश की गई। डॉ. फारूक बाल-बाल बच गए। एनएसजी कमांडो से अगर चंद सेकंड की भी देरी होती तो कुछ भी हो सकता था।
हमला उस वक्त हुआ जब वे जम्मू के ग्रेटर कैलाश स्थित रॉयल पार्क में एक शादी समारोह में शिरकत करने के बाद उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी के साथ वापस लौट रहे थे। जम्मू के पुरानी मंडी निवासी हमलावर कमल सिंह जम्वाल को मौके पर ही दबोच लिया गया।
Trending Videos
2 of 11
डॉ. फारूक अब्दुल्लाह पर फायरिंग
- फोटो : वीडियो ग्रैब
डॉ. फारूक अब्दुल्ला, डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के सलाहकार नासिर असलम वानी के साथ ग्रेटर कैलाश के रॉयल पार्क में आयोजित एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। समारोह में शिरकत करने के बाद दोनों नेता बाहर निकलकर गाड़ियों की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान कड़ी सुरक्षा के बीच हमलावर डॉ. फारूक के बेहद करीब पहुंच गया और अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाल ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 11
डॉ. फारूक अब्दुल्लाह पर फायरिंग
- फोटो : वीडियो ग्रैब
वह डॉ. फारूक की कनपटी से सटाकर गोली दागने ही वाला था कि एनएसजी कमांडो ने आरोपी को धक्का दिया जिससे वह लड़खड़ाकर गिरा और उसका निशाना चूक गया। अचानक हुई फायरिंग से शादी समारोह में चीख-पुकार मच गई। सुरक्षाकर्मियों ने हमलावर को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित कई गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। घटना पर नेकां व अन्य दलों की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया दी गई है।
4 of 11
मुख्यमंत्री उमर (फाइल फोटो)
- फोटो : वीडियो ग्रैब
जेड प्लस और एनएसजी का सुरक्षा घेरा तोड़कर कैसे पहुंचा करीब : उमर
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि अल्लाह मेहरबान है। मेरे पिता बाल-बाल बचे। अभी तक जो पता चला है उसके अनुसार लोडेड पिस्टल के साथ एक आदमी पॉइंट ब्लैंक रेंज (सटाकर) से गोली चलाने में कामयाब रहा। सिर्फ करीबी सुरक्षा घेरे ने पिता को बचाया। इस समय जवाबों से अधिक सवाल हैं। सबसे बड़ा सवाल यही है यही कि कोई जेड प्लस एनएसजी के घेरे को तोड़कर पूर्व सीएम के करीब कैसे पहुंचा?
विज्ञापन
5 of 11
डॉ. फारूक अब्दुल्लाह पर फायरिंग
- फोटो : वीडियो ग्रैब
डिप्टी सीएम चौधरी ने हमलावर से पूछा कि ऐसा क्यों किया?
उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने हमलावर के पकड़े जाने के बाद उससे पूछा-तुमने हमला क्यों किया? इसके जवाब में आरोपी ने कहा कि फारूक को 20 साल से मारने का मौका तलाश रहा था। इसके बाद पुलिस आरोपी को ले गई। पुलिस और खुफिया एजेंसियां उससे कड़ी पूछताछ कर रही हैं। पुलिस पता लगा रही है कि आरोपी पिस्टल लेकर कार्यक्रम स्थल तक कैसे पहुंचा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।