सब्सक्राइब करें

आतंकियों के कश्मीर जाने की सूचना, राष्ट्रीय राजमार्ग पर हाई अलर्ट जारी, जगह-जगह लगे नाके

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 24 Feb 2020 11:36 AM IST
विज्ञापन
High alert in jammu on information of terrorists going to Kashmir, High alert on highway
जम्मू-कठुआ नेशनल हाईवे पर हाई अलर्ट - फोटो : अमर उजाला

आतंकियों के एक वाहन से कश्मीर की ओर जाने की सूचना पर जम्मू-कठुआ नेशनल हाईवे पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस और सुरक्षा बल कई स्थानों पर नाके लगाकर घाटी जाने वाले वाहनों की जांच कर रहे हैं। 31 जनवरी को भी अंतरराष्ट्रीय सीमा से घुसपैठ के बाद आतंकियों का एक दल ट्रक में सवार होकर कश्मीर जा रहा था, जिन्हें नगरोटा के बन टोल प्लाजा के पास मुठभेड़ में मार गिराया गया था।

Trending Videos
High alert in jammu on information of terrorists going to Kashmir, High alert on highway
जम्मू-कठुआ नेशनल हाईवे पर हाई अलर्ट - फोटो : अमर उजाला

रक्षा सूत्रों के अनुसार सुरक्षा एजेंसियों को शनिवार को इनपुट मिले थे कि आतंकियों का एक दल कश्मीर के लिए रवाना हुआ है। इसके बाद से ही पुलिस व सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। कठुआ से लेकर जम्मू तक हाईवे पर कड़ी सतर्कता बरती जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
High alert in jammu on information of terrorists going to Kashmir, High alert on highway
जम्मू-कठुआ नेशनल हाईवे पर हाई अलर्ट - फोटो : अमर उजाला

शनिवार शाम से पुलिस, सेना व सुरक्षा बलों को नाके लगाकर गहन जांच के निर्देश मिलने के बाद हाईवे पर हर वाहन की चेकिंग की जा रही है। सूत्रों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय सीमा से घुसपैठ की आशंका को लेकर भी शनिवार शाम से ही सुरक्षा बढ़ा दी गई है। रविवार को सरोर टोल प्लाजा पर कश्मीर जाने वाले वाहनों की गहनता से जांच की गई। रात को भी चेकिंग अभियान जारी था।

High alert in jammu on information of terrorists going to Kashmir, High alert on highway
जम्मू-कठुआ नेशनल हाईवे पर हाई अलर्ट - फोटो : अमर उजाला

एक सप्ताह पहले कठुआ व राजोरी में दिखे थे संदिग्ध
जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे पर 17 फरवरी की देर रात कठुआ जिले के मग्गर खड्ड के नजदीक तीन हथियारबंद संदिग्ध देखे जाने के बाद कई घंटे सघन तलाशी अभियान चलाया गया था। कठुआ में स्कूटी सवार स्थानीय युवक ने रात में जराई नाके पर पुलिस को सूचना दी थी कि उसने हाईवे पर हथियारबंद तीन लोग देखे हैं।
 
विज्ञापन
High alert in jammu on information of terrorists going to Kashmir, High alert on highway
जम्मू-कठुआ नेशनल हाईवे पर हाई अलर्ट - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद सुरक्षाबलों ने आतंकियों की घुसपैठ के संभावित रूट के अलावा मग्गर खड्ड से सटी गुज्जर बस्तियों, उज्ज दरिया और आसपास भी तलाशी अभियान चलाया। 18 फरवरी को राजोरी जिले के लंबेड़ी क्षेत्र में भी तीन-चार संदिग्ध दिखने की सूचना पर सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed