सब्सक्राइब करें

ऑपरेशन राजोरीः बड़े हमले की फिराक में थे आतंकी, बरामद हथियारों और गोलाबारूद से हुआ खुलासा, तस्वीरें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 04 Jul 2020 01:30 PM IST
विज्ञापन
Huge Number of Ams and ammunition Recovered from Rajouri jammu kashmir
Huge Number of Ams and Amo Recovered from Rajouri - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर के राजोरी में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने इलाके में एक आतंकी ठिकाने को ध्वस्त किया है। यहां से भारी मात्रा में हथियार व गोलाबारूद बरामद हुआ है। हथियार और गोलाबारूद बरामद होने के बाद आशंका जताई जा रही है कि आतंकी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देेने की साजिश रच रहे थे।

Trending Videos
Huge Number of Ams and ammunition Recovered from Rajouri jammu kashmir
Huge Number of Ams and Amo Recovered from Rajouri - फोटो : अमर उजाला

राजोरी में तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने 11 ग्रेनेड, पिस्टल की 14 मैगजीन, दो चीन निर्मित पिस्टल, चीन निर्मित एक ग्रेनेड और एके-47 की 920 कारतूस बरामद किए हैं। इसके साथ ही कई आपत्तिजनक वस्तुएं भी मिली हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Huge Number of Ams and ammunition Recovered from Rajouri jammu kashmir
भारतीय सेना - फोटो : amar ujala

ऑपरेशन राजोरी को लेकर अधिकारियों ने कहा कि कुछ इनपुट मिले हैं, जिनके आधार पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। कई इलाकों की घेराबंदी भी की गई है। 


यह भी पढ़ेंः जब मोजे से बंदूक की नाल लपेट इस योद्धा ने पाक को सिखाया सबक, साथ ही खुखरी से मारे कई सैनिक, और ये भी    


 
Huge Number of Ams and ammunition Recovered from Rajouri jammu kashmir
भारतीय सेना - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि पाकिस्तान की ओर से लगातार कोशिशें की जा रही हैं कि आतंकियों को भारतीय सीमा में घुसपैठ कराई जाए। इसके लिए पाकिस्तानी सेना संघर्षविराम का उल्लंघन भी कर रही है। इसी क्रम में हीरानगर सेक्टर में आईबी पर संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए पाकिस्तान ने फिर से गुरुवार देर रात सवा पांच घंटे से अधिक समय तक मोर्टार दागे और फायरिंग की। शुक्रवार की सुबह चार बजकर 50 मिनट पर गोलाबारी बंद हुई।



 

यह भी पढ़ेंः अमेरिकी एम-4 राइफल बनी आतंकियों का पसंदीदा हथियार, जानिए इसमें ऐसा क्या है खास?

विज्ञापन
Huge Number of Ams and ammunition Recovered from Rajouri jammu kashmir
तलाशी अभियान - फोटो : अमर उजाला
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की 25 चिनाब रेंजर्स ने पप्पू चक और जगुवाल पोस्ट से बीएसएफ की कोठा और चांदवा पोस्ट को निशाना बनाकर गुरुवार देर रात साढ़े 11 बजे से मोर्टार दागने के साथ ही मशीनगन से फायरिंग शुरू कर दी। बीएसएफ के जवानों ने भी जवाबी फायरिंग कर पाकिस्तानी सैनिकों को फायरिंग बंद करने पर मजबूर कर दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed