फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शहीद होने से पहले राजीव ने पत्नी से कहा था, जल्दी आऊंगा... मगर अब तिरंगे में लिपटा पहुंचेगा घर

Sun, 09 Feb 2020 03:15 PM IST
Pranjal Dixit मुनीश शर्मा, अमर उजाल, पुंछ
मुनीश शर्मा, अमर उजाल, पुंछ Published by: Pranjal Dixit Updated Sun, 09 Feb 2020 03:15 PM IST
विज्ञापन
indian army martyred jawan rajeev singh shekhawat from jaipur rajasthan
शहीद जवान नायक राजीव सिंह शेखावत - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
जम्मू-कश्मीर में पुंछ के दिगवार सेक्टर में पाकिस्तानी गोलाबारी में शहीद जवान का शव पोस्टमार्टम के बाद रविवार को जयपुर भेजा गया। शनिवार देर रात्री पुंछ जिले के दिगवार सेक्टर में पाकिस्तानी गोलाबारी में भारतीय सेना की 5 राजपूत के रेजिमेंट के तीन जवान घायल हो गए थे। जिसमें एक जवान ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।


 
indian army martyred jawan rajeev singh shekhawat from jaipur rajasthan
- फोटो : अमर उजाला
सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि जवान नायक राजीव सिंह शेखावत निवासी जयपुर राजस्थान जख्मों का ताव न सहते हुए देश पर कुर्बान हो गए। जिनके पार्थिव शरीर को रविवार को पुंछ के राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में लाया गया। जहां पर पोस्टमार्टम के बाद शहीद के शव को सेना मुख्यालय में सैनिक सम्मान के साथ आंतिम विदाई दी गई। 

 
indian army martyred jawan rajeev singh shekhawat from jaipur rajasthan
- फोटो : अमर उजाला
जिसके बाद शहीद को हेलिकॉप्टर से उसके घर रवाना किया गया। गौरतलब है कि शनिवार शाम चार बजे पाकिस्तानी सेना की तरफ दिगवार सेक्टर में भारतीय सेना की चोकियों और ग्रामीण क्षेत्रों को निशाना बना कर गोलाबारी शुरू की गई थी। जिस दौरान भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना की चार चौकियां तबाह हो गई थी और कई जवान मारे गए थे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
indian army martyred jawan rajeev singh shekhawat from jaipur rajasthan
- फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तानी सेना लगातार बीते 24 घंटे से जम्मू-कश्मीर के पुंछ और बालाकोट सेक्टर में सीमा पर गोलाबारी कर रही है। 

 
विज्ञापन
indian army martyred jawan rajeev singh shekhawat from jaipur rajasthan
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
कठुआ में आईबी पर भी रातभर दागे गोले
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान सीजफायर का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहा। शुक्रवार पूरी रात पाकिस्तान ने छोटे हथियारों से सैन्य चौकियों को निशाना बनाने की कोशिश की। रात साढ़े नौ बजे से सुबह चार बजे तक गोलीबारी कर कोठा और चांदवां पोस्ट को निशाना बनाने की कोशिश की गई। इसका बीएसएफ ने मुंहतोड़ जवाब दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed