फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर: मास प्रमोशन की मांग को लेकर एक बार फिर सड़क पर उतरे विद्यार्थी, तवी पुल पर घंटों लगा रहा जाम

Tue, 13 Jul 2021 05:00 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Tue, 13 Jul 2021 05:00 PM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Students once again on the road demanding mass promotion, jammed on Tawi bridge for hours
जम्मू-कश्मीर में विद्यार्थियों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर में 10वीं कक्षा के रिजल्ट में असफल हुए विद्यार्थियों ने मंगलवार को भी बोर्ड के खिलाफ प्रदर्शन किया। तवी पुल पर एकत्रित हुए विद्यार्थियों ने बोर्ड से मास प्रमोशन की मांग की। विद्यार्थियों ने कहा कि बोर्ड का मूल्यांकन फार्मूला हमे मंजूर नहीं है। हमने दो पेपर दिए थे, बोर्ड ने उसके आधार पर रिजल्ट बनाया है जो हमे मंजूर नहीं है। इस दौरान काफी संख्या में विद्यार्थी एकत्रित हुए। विद्यार्थियों ने कहा कि बोर्ड में हमारी सुनवाई नहीं हो रही है। दो पेपर होने के बाद जब परीक्षा रद्द हुई तो हमने 11वीं में एडमिशन भी लिया था। रिजल्ट आने के बाद हमारा सिर्फ एक पेपर पास हुआ है। विद्यार्थियों ने कहा कि स्कूलों ने हमसे बोला था, सब पास हो जाएंगे। विद्यार्थियों ने कहा कि बोर्ड कार्यालय में हमे अंदर नहीं आने दिया और धक्कामुक्की की गई। इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा घंटों रोड़ पर बैठकर प्रदर्शन किया गया। वहीं तवी पुल पर जाम की स्थिति बनी रही।

Jammu and Kashmir: Students once again on the road demanding mass promotion, jammed on Tawi bridge for hours
जम्मू-कश्मीर में जाम - फोटो : अमर उजाला

इस मौके पर पुलिस द्वारा विद्यार्थियों को समझाने की भी कोशिश की गई पर उनका कहना था कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती, प्रदर्शन इसी तरह से जारी रहेगा।

Jammu and Kashmir: Students once again on the road demanding mass promotion, jammed on Tawi bridge for hours
जम्मू-कश्मीर में विद्यार्थियों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि बोर्ड द्वारा जारी समर जोन के दसवी कक्षा के रिजल्ट में असफल हुए विद्यार्थी प्रदर्शन कर रहे है। विद्यार्थियों का कहना कि बोर्ड ने दो पेपर के अंक के आधार पर अन्य पेपर में भी अंक दिए है, जो हमें मंजूर नहीं है। बोर्ड या तो हमे मास प्रमोशन दे या फिर सभी बच्चों की परीक्षा दोबारा आयोजित करवाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Students once again on the road demanding mass promotion, jammed on Tawi bridge for hours
जम्मू-कश्मीर में विद्यार्थियों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

गौरतलब है कि मास प्रमोशन की मांग कर रहे दसवीं में असफल हुए विद्यार्थियों ने  सोमवार को डीसी कार्यालय का घेराव किया और डीसीसी कार्यालय के बाहर काफी संख्या में पहुंचे विद्यार्थियों ने उन्हें शुक्रवार को किए वादे का याद दिलाया। इस दौरान विद्यार्थियों ने अधिकारियों से सिर्फ आश्वासन मिल रहे है, लेकिन जमीनी स्तर कोई काम नहीं हो रहा है। विद्यार्थियों ने कहा कि जिला प्रशासन ने मंगलवार को एक बजे बोर्ड कार्यालय में अधिकारियों के बैठक आयोजित करवाने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Students once again on the road demanding mass promotion, jammed on Tawi bridge for hours
जम्मू-कश्मीर में विद्यार्थियों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विद्यार्थियों ने कहा कि अगर बैठक में हमारी मांगों को महत्व नहीं दिया गया तो हमे डीसी कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन करेंगे। डीसी कार्यालय के अधिकारियों ने पहले हमसे दो दिनों का समय मांगा था। सोमवार को जब डीसी कार्यालय पहुंचे तो हमें पांच बजे तक इंतजार करने को कहा गया। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मंगलवार को दोपहर एक बजे आपकी बैठक बोर्ड कार्यालय में रखी गई है जिसके बाद विद्यार्थियों की मांग को नजरअंदाज करने पर उनके द्वारा तवी पुल पर जमकर प्रदर्शन किया गया।

यह भी पढ़ें- मददगार बनी सेना: आईडी ब्लास्ट और अन्य हादसों में अंग गंवाने वालों को सेना ने दी सहायता, देखिए तस्वीरें
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed