फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर: बारिश के बाद खुशनुमा हुआ घाटी का मौसम, देखिए मन मोह लेने वाली ये तस्वीरें

Wed, 14 Jul 2021 12:57 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 14 Jul 2021 12:57 PM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir Weather Report valley turned pleasant after rain
कश्मीर का मौसम - फोटो : बासित जरगर

कश्मीर में बारिश के चलते तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। दिन के तापमान के साथ-साथ रात में भी पारे में कमी आई है और मौसम लगातार सुहाना बना हुआ है। श्रीनगर में मंगलवार दोपहर को कुछ देर के लिए झमाझम बारिश हुई और करीब दो घंटे तक हुई बूंदाबांदी के बाद फिर से हलकी धूप खिल गई। वहीं गुलमर्ग, पहलगाम, सोनमर्ग के अलावा अन्य कई पहाड़ी इलाकों में रात से ही बारिशों का सिलसिला शुरू हो गया, जो दिन में भी जारी रहा। इसके चलते पहाड़ी इलाकों में तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई।



मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार श्रीनगर का अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 5.2 डिग्री कम रहा। पहलगाम और गुलमर्ग का अधिकतम तापमान 23.6 और 15.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों तक कश्मीर घाटी में बारिशों का सिलसिला जारी रहेगा।

Jammu and Kashmir Weather Report valley turned pleasant after rain
कश्मीर का मौसम - फोटो : बासित जरगर

मानसून के बीच जम्मू-कश्मीर के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। लेकिन जम्मू संभाग के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने से तपिश ने फिर जोर पकड़ा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार बुधवार को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है, लेकिन आगामी दिनों में मौसम लगभग साफ रहेगा। 

Jammu and Kashmir Weather Report valley turned pleasant after rain
कश्मीर का मौसम - फोटो : बासित जरगर

जम्मू में मंगलवार की शुरुआत हल्के बादलों के साथ हुई, लेकिन दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ हो गया। दोपहर को तीखी धूप ने परेशान किया। मानसून के सक्रिय होने के साथ उमस ने भी जोर पकड़ लिया। हालांकि, रात के तापमान में राहत बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jammu and Kashmir Weather Report valley turned pleasant after rain
कश्मीर का मौसम - फोटो : बासित जरगर

जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान 35.5 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां पिछले चौबीस घंटे में 10.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसी तरह बनिहाल में 14.7 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का तापमान 27.6, बटोत में 21.6 मिलीमीटर बारिश के साथ 27.6, कटड़ा में 13.2 मिलीमीटर बारिश के साथ 31.7 और भद्रवाह में 25.8 मिलीमीटर बारिश के साथ 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में 

विज्ञापन
Jammu and Kashmir Weather Report valley turned pleasant after rain
कश्मीर का मौसम - फोटो : बासित जरगर

दिन का तापमान 25.5 और कारगिल में 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर के अधिकांश जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 4-6 डिग्री नीचे चल रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed