{"_id":"5bbb2217867a5514b73d707c","slug":"jammu-kashmir-local-body-elections-polling-numbers-down-in-kashmir-valley","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"J&K निकाय चुनाव: आतंकियों के खौफ का दिखा असर, कश्मीर घाटी में वोट देने मुंह ढक कर निकलीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K निकाय चुनाव: आतंकियों के खौफ का दिखा असर, कश्मीर घाटी में वोट देने मुंह ढक कर निकलीं महिलाएं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 08 Oct 2018 02:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
municipal election
- फोटो : बासित जरगर
Link Copied
कश्मीर घाटी में आतंक के साये में नगर निकाय चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान सोमवार को शुरू हुआ। प्रत्याशियों में न तो जोश दिखा और न ही मतदाताओं में उत्साह। कारण आतंकियों की धमकी तथा अलगाववादियों के बहिष्कार व बंद से चुनाव का रंग बिल्कुल फीका है। पहले चरण का मतदान शाम 4 बजे खत्म हुआ। इस दौरान अनंतनाग में 7.3 प्रतिशत, बड़गाम में 17 प्रतिशत, बांदीपुरा में 3.4 प्रतिशत, बारामुला में 5.1 प्रतिशत, कुपवाड़ा में 32.3 प्रतिशत, श्रीनगर में 6.2 प्रतिशत, लेह में 55.2 प्रतिशत, कारगिल में 78.2 प्रतिशत, जम्मू में 63.8 प्रतिशत, पुंछ में 73.1 प्रतिशत और राजौरी में 81 प्रतिशत मतदान हुआ है।
फोटो: बासित जरगर
Trending Videos
2 of 5
municipal election
- फोटो : बासित जरगर
आतंकियों की धमकी के चलते कई प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिया। कई ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर चुनाव से हटने की घोषणा की। कुछ ने सोशल मीडिया पर माफी भी मांगी। चुनाव मैदान में डटे प्रत्याशियों को सरकार की ओर से कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। इस चुनाव में महिला प्रत्याशियों की संख्या भी काफी अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
municipal election
- फोटो : बासित जरगर
सबसे ज्यादा भीड़ श्रीनगर के बेमीना हमदानिया कॉलोनी में है, जहां महिलाएं और पुरुष भारी संख्या में वोट डालने पहुंचे हैं। ज्ञात हो कि चार चरणों में होने वाले निकाय चुनाव में 2990 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें जम्मू संभाग में 2137, कश्मीर में 787 व लद्दाख में 66 उम्मीदवार हैं। 3372 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। कुल 1697291 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
4 of 5
municipal election
- फोटो : बासित जरगर
प्रशासन की ओर से किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। बूथों पर सुरक्षा के साथ ही आसपास के इलाकों में भी सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं ताकि मतदाताओं को धमकाया न जा सके। वह घर से निकलकर मतदान का प्रयोग निर्भीकता से कर सकें।
विज्ञापन
5 of 5
municipal election
- फोटो : बासित जरगर
नेकां तथा पीडीपी के चुनाव बहिष्कार के चलते अब मुख्य मुकाबला कांग्रेस व भाजपा के बीच ही बताया जा रहा है। कई जगह निर्दलीय प्रत्याशी भी दम ठोकते नजर आ रहे हैं। अब देखना यह है कि आतंकी धमकी तथा बंद के बीच मतदान के लिए कितने लोग निकलते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।