फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कश्मीरी पंडित अजय की हत्याः घाटी के अल्पसंख्यकों में खौफ पैदा करने की नई साजिश

Tue, 09 Jun 2020 01:49 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 09 Jun 2020 01:49 PM IST
विज्ञापन
Kashmiri Pandit Ajay Sarpanch murdered, conspiracy to create fear among minorities in valley
कश्मीरी पंडित समुदाय के सरपंच की हत्या - फोटो : अमर उजाला

दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में सोमवार शाम आतंकियों ने कश्मीरी पंडित समुदाय के सरपंच की घर के पास गोली मारकर हत्या कर दी। किसी आतंकी संगठन ने हत्या की जिम्मेदारी नहीं ली है। घटना के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं आज यानी कि मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार जम्मू के शक्ति नगर में किया गया। बता दें कि घाटी में कश्मीरी पंडित सरपंच अजय पंडिता की हत्या के साथ आतंकियों की नई साजिश सामने आई है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि अल्पसंख्यक समुदाय पर हमले कर उनमें खौफ पैदा करने की साजिश की जा रही है।



 

Kashmiri Pandit Ajay Sarpanch murdered, conspiracy to create fear among minorities in valley
कश्मीरी पंडित समुदाय के सरपंच की हत्या - फोटो : अमर उजाला

कुछ दिनों पहले श्रीनगर के बादामबाड़ी में अमर कौल मंदिर में पेट्रोल बम से हमला किया गया था। हालांकि, इसमें किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ। फिर छत्ताबल में शिया समुदाय के प्रमुख धर्मस्थल में आगजनी की कोशिश की गई। इसमें सातवें इमाम हजरत-ए-मूसा काजिम के हाथ लिखी दुर्लभ पांडुलिपि भी है। अब अनंतनाग में कश्मीरी पंडित सरपंच की आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। खुफिया सूत्रों का कहना है कि इन सबके पीछे एक बार फिर अल्पसंख्यकों में दहशत का माहौल पैदा करने के साथ ही शांतिपूर्ण माहौल को खराब करना मकसद है।

Kashmiri Pandit Ajay Sarpanch murdered, conspiracy to create fear among minorities in valley
कश्मीरी पंडित समुदाय के सरपंच की हत्या - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि यह राष्ट्र विरोधी ताकतों का हताशा में किया गया प्रयास है जिससे केंद्रशासित प्रदेश में अंतिम पायदान तक लोकतंत्र की बहाली प्रक्रिया को बाधित किया जा सके। मैं इस घटना की निंदा करता हूं। पूर्व केंद्रीय मंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि अनंतनाग में सरपंच अजय पंडिता की हत्या के बारे में सुनकर वह बहुत दुखी हैं। वह एक जमीनी राजनीतिक कार्यकर्ता पर ऐसे हमले की निंदा करते हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kashmiri Pandit Ajay Sarpanch murdered, conspiracy to create fear among minorities in valley
कश्मीरी पंडित समुदाय के सरपंच की हत्या - फोटो : अमर उजाला

नेशनल कांफ्रेंस के संभागीय प्रधान देवेंद्र सिंह राणा ने कहा है कि सभ्य समाज में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। वह इस घटना की निंदा करते हैं। साथ ही सरकार से आग्रह करते हैं कि वह लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रकार के कदम उठाए। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना, संगठन महासचिव अशोक कौल, भाजयुमो अध्यक्ष अरुण देव सिंह ने अनंतनाग में सरपंच अजय पंडिता की हत्या की निंदा की है। उन्होंने कहा कि भाजपा दिवंगत परिवार के साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव मदद मुहैया कराई जाएगी।

विज्ञापन
Kashmiri Pandit Ajay Sarpanch murdered, conspiracy to create fear among minorities in valley
कश्मीरी पंडित समुदाय के सरपंच की हत्या - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीएन मीर ने पार्टी से जुड़े सरपंच को मारने की निंदा की। उन्होंने दावा किया है कि आतंकियों का निशाना बने सरपंच दो महीनों से असुरक्षित महसूस कर रहे थे। इसके बारे में उन्होंने अधिकारियों को भी सूचित किया था। साथ ही सुरक्षा प्रदान करने के लिए सरकार को पत्र भी लिखा था।

यह भी पढ़ेंः  कश्मीरी पंडितों के जख्मों को हरा कर गई अजय की हत्या, फिर याद आया नादिमर्ग और नब्बे का नरसंहार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed