फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर ने अभी तक नहीं बदला ''झील और खिलता कमल'', लद्दाख ने अपनाया अशोक स्तंभ

Sun, 03 Nov 2019 12:08 PM IST
प्रशांत कुमार ओमपाल संब्याल, जम्मू
ओमपाल संब्याल, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 03 Nov 2019 12:08 PM IST
विज्ञापन
Ladakh adopted ashok stambh but there is no change in jammu kashmir official websites
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख - फोटो : सोशल मीडिया

केंद्र शासित प्रदेश बनते ही लद्दाख प्रशासन और दोनों स्वायत्त परिषदों ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर पूर्ववर्ती राज्य प्रतीक (स्टेट एंबलम) को बदलकर अशोक स्तंभ अपडेट कर दिया है। लेह और कारगिल की लद्दाख ऑटोनॉमस हिल डेवलपमेंट काउंसिल ने अपनी स्टेशनरी भी बदल दी है।



 

Ladakh adopted ashok stambh but there is no change in jammu kashmir official websites
map of jammu kashmir and ladakh - फोटो : अमर उजाला
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की किसी भी वेबसाइट पर अभी तक पूर्ववर्ती राज्य के प्रतीक (झील पर खिलता कमल) को नहीं हटाया गया है। केवल पूर्ववर्ती राज्यपाल की आधिकारिक वेबसाइट पर ही अशोक स्तंभ नजर जा रहा है। लेकिन यहां पर भी पहले की तरह ही जम्मू-कश्मीर के अपने प्रतीक को अभी नहीं हटाया गया है।

 
Ladakh adopted ashok stambh but there is no change in jammu kashmir official websites
map of jammu kashmir and ladakh - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम- 2019 को 31 अक्तूबर से लागू होने पर दोनों केंद्र शासित प्रदेशों के उप राज्यपालों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली थी। शपथ ग्रहण समारोह में इस बार केवल अशोक स्तंभ को ही जगह दी गई। ऐसे में पूर्ववर्ती जम्मू-कश्मीर के सभी आधिकारिक प्रतीक भी अप्रासंगिक हो गए हैं। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के गृह, सामान्य प्रशासन, राजस्व, उच्च शिक्षा जैसे विभागों की वेबसाइट पर अभी भी अशोक स्तंभ नजर नहीं आ रहा है। वहीं, राजभवन की वेबसाइट अपडेशन के चलते खुल नहीं पा रही है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ladakh adopted ashok stambh but there is no change in jammu kashmir official websites
map of jammu kashmir and ladakh - फोटो : अमर उजाला

केंद्र शासित प्रदेश बनने के साथ ही स्टेट एंबलम हटाने की अधिसूचना जारी होते ही त्वरित रूप से अमल किया गया है। लद्दाख में वेबसाइट अपडेट करने के अलावा सरकारी स्टेशनरी पर भी अब सिर्फ अशोक स्तंभ ही दर्शाया गया है।- फिरोज खान, चेयरमैन, लद्दाख ऑटोनॉमस हिल डेवलपमेंट काउंसिल (कारगिल)  


 
विज्ञापन
Ladakh adopted ashok stambh but there is no change in jammu kashmir official websites
map of jammu kashmir and ladakh - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर राज्य के लिए आधिकारिक प्रतीक का निर्धारण 17 नवंबर 1952 में किया गया था। इसमें प्रतीक के निचले हिस्से पर एक त्रिकोण दर्शाया गया, जिसके ऊपर झील और उसमें से खिलता कमल दर्शाया गया। इसके दोनों तरफ खाद्यान की बालियां दर्शाई गईं। प्रतीक में जम्मू, कश्मीर और लद्दाख क्षेत्र को प्रतीकात्मक रूप से दर्शाते हुए ऐतिहासिक विरासत को इंगित किया गया। इस प्रतीक को सरकारी स्टेशनरी पर भी दर्शाया जाता है। इससे पूर्व डोगरा शासकों की रियासत का अलग प्रतीक था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed