{"_id":"5e92c97c8ebc3e7693222dd6","slug":"lockdown-in-jammu-kashmir-j-k-news-in-hindi-drones-monitored-on-every-movement-of-people","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कश्मीरः लॉकडाउन का उल्लंघन किया तो खैर नहीं, जवान ने कहा- हमें भी रहता है संक्रमण का खतरा, पर आपकी फिक्र है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीरः लॉकडाउन का उल्लंघन किया तो खैर नहीं, जवान ने कहा- हमें भी रहता है संक्रमण का खतरा, पर आपकी फिक्र है
अमृतपाल सिंह बाली, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 12 Apr 2020 01:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कश्मीर में प्रशासन ने लॉकडाउन को सख्ती से लागू करने के लिए कई कदम उठाए हैं। इसमें पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां अहम भूमिका निभा रही हैं। वहीं साइबर पुलिस ने भी अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। इस बीच श्रीनगर में पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) के जवान और अधिकारी भी सड़कों पर नजर आए। वह उन इलाकों में सक्रिय दिखे, जिनमें सख्ती से लॉकडाउन का पालन करवाना बेहद जरूरी था।
2 of 5
जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन
- फोटो : अमर उजाला
एसओजी के जवान लॉकडाउन को सुनिश्चित बनाने के लिए ड्रोन व अन्य आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं। एक जवान ने बताया कि खुद को भी संक्रमण का खतरा रहता है। इसलिए हम भी सामाजिक दूरी का पालन करते हुए दूर से ही ऐसे इलाकों पर ड्रोन के जरिये नजर रखते हैं, जहां लोगों की मूवमेंट का अंदेशा हो। इतना ही नहीं, जब भी हमें कोई मूवमेंट दिखती है, तो हम ड्रोन पर लगे ऑडियो सिस्टम से लोगों को घर में रहने के लिए अपील करते हैं। साथ ही ड्रोन में ऐसे लोगों की मूवमेंट भी रिकॉर्ड हो जाती है, जो दिशा निर्देशों का पालन नहीं करते। बाद में उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए सबूत भी रहता है।
3 of 5
जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन
- फोटो : अमर उजाला
कश्मीर साइबर पुलिस के इंचार्ज और एसपी (ऑपरेशन्स) ताहिर अशरफ ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान कश्मीर की साइबर पुलिस और अधिक सतर्क हो गई है। सोशल मीडिया अकाउंट्स फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप आदि पर नजर है। गलत जानकारी देने और गलत पोस्ट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अभी तक कश्मीर में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 160 के पार पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन
- फोटो : अमर उजाला
श्रीनगर का एक स्थानीय लड़का जो ‘मूसा कश्मीरी’ के नाम से ट्विटर अकाउंट चलाता था और आतंकियों के समर्थन में ट्वीट व कमेंट करता था, उसको साइबर पुलिस इंचार्ज एसपी ताहिर अशरफ ने अपने दफ्तर बुलाया और उसको सही परामर्श दिया गया।
विज्ञापन
5 of 5
जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन
- फोटो : अमर उजाला
ताहिर ने बताया कि उस लड़के ने 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है। साथ ही अपने बैच में टॉपर भी रहा है। लेकिन कुछ अराजकतत्वों की बातों में आकर ऐसे पोस्ट करता रहा। पिता के साथ उसे बुलाया गया और उसे सही परामर्श दिया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।