{"_id":"5e91826a8ebc3e76a002e357","slug":"coronavirus-in-jammu-kashmir-j-k-news-in-hindi-people-are-helping-the-needy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in J&K: परेशानी पास न आए इसलिए जुटे हैं योद्धा, मानवता की मिसाल बने ये कर्मवीर, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in J&K: परेशानी पास न आए इसलिए जुटे हैं योद्धा, मानवता की मिसाल बने ये कर्मवीर, देखें तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 11 Apr 2020 02:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना वायरस के कारण बनी संकट की स्थिति के बीच जम्मू संभाग में रियासी जिले के प्राइमरी स्कूल इखनी पंचायत पोरकोटला तहसील पौनी के अध्यापक संजीव शर्मा अपनी जिम्मेदारी निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। स्कूल बंद होने के बावजूद संजीव अपने स्कूल के बच्चों को दोपहर के भोजन के रूप में राशन उनके घर पहुंचा रहे हैं। साथ ही संजीव ग्रामीणों को सामाजिक दूरी का भी पाठ पढ़ा रहे हैं।
2 of 5
जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन
- फोटो : अमर उजाला
उधर, जम्मू, कश्मीर संभाग में भारतीय सेना के जवान मुस्तैदी से जुटे हुए हैं। लोगों की हर संभव मदद कर रहे हैं। साथ ही लोगों से लगातार अपील कर रहे हैं कि वह सरकारी आदेशों का पालन करें।
3 of 5
जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, सांबा जिले में गांव बैनगलाड के युवाओं ने मोहल्ले में सफाई की मुहिम छेड़ रखी है। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। कोरोना वायरस की रोकथाम को लेकर समाज का हर वर्ग आगे आया है। सामाजिक कार्यकर्ता एवं भाजपा नेत्री गीता भगत महिलाओं के बीच कपड़े बांट रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन
- फोटो : अमर उजाला
गीता भगत ने बताया कि पहले उन्होंने लोगों के घरों में खाना पहुंचाने का काम किया, अब वह मास्क बांट रही हैं ताकि कोरोना को फैलने से रोका जा सके। उन्होंने अपील की, कि लॉकडाउन का पालन करते हुए घरों में ही रहें।
विज्ञापन
5 of 5
जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन
- फोटो : भारतीय सेना
वहीं सीआरपीएफ के जवान इंसानों के साथ ही जानवरों का भी ध्यान रख रहे हैं। ये तस्वीर कश्मीर संभाग की है जहां जवानों ने श्वानों को खाना उपलब्ध कराया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।