{"_id":"6a84c1205fa31f8f5207675a","slug":"bharatiya-mazdoor-sangh-protest-over-the-demands-of-anganwadi-workers-and-daily-wage-earners-samba-news-c-289-1-sjam1009-114199-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: आंगनवाड़ी वर्कर्स और डेलीवेजर्स की मांगों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: आंगनवाड़ी वर्कर्स और डेलीवेजर्स की मांगों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं ने आंगनवाड़ी वर्कर्स और डेलीवेजर्स की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद संगठन ने जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया।
भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश सचिव रवि हंस ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आंगनवाड़ी वर्कर्स के मानदेय में लंबे समय से कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि पड़ोसी राज्यों की तुलना में जम्मू-कश्मीर की आंगनवाड़ी वर्कर्स को काफी कम मानदेय मिल रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से जल्द मानदेय बढ़ाने की मांग की।
उन्होंने डेलीवेजर्स के नियमितीकरण और लंबे समय से लंबित वेतन का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि कई विभागों में कार्यरत डेलीवेजर्स को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है, जिससे उनके परिवारों का गुजारा प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इन सभी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के साथ-साथ केंद्र सरकार को भी ज्ञापन भेजा जाएगा ताकि कर्मचारियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान हो सके।
भारतीय मजदूर संघ ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही आंगनवाड़ी वर्कर्स और डेलीवेजर्स की मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो संगठन बड़े पैमाने पर आंदोलन शुरू करने के लिए मजबूर होगा।