{"_id":"6a84c0eb5816e7bca60080dc","slug":"high-alert-in-sambas-border-areas-joint-search-operation-by-sog-and-bsf-samba-news-c-289-1-sjam1009-114202-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सांबा के सीमावर्ती क्षेत्रों में हाई अलर्ट, एसओजी-बीएसएफ का संयुक्त सर्च ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सांबा के सीमावर्ती क्षेत्रों में हाई अलर्ट, एसओजी-बीएसएफ का संयुक्त सर्च ऑपरेशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू संभाग के विभिन्न इलाकों में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जम्मू संभाग के विभिन्न इलाकों में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना के बाद जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में हाई अलर्ट घोषित करते हुए स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और सीमा सुरक्षा बल ने संयुक्त रूप से व्यापक सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
सुरक्षा एजेंसियों द्वारा बॉर्डर से सटे गांवों और संवेदनशील इलाकों में गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही सीमावर्ती मार्गों पर सुरक्षा बल लगातार गश्त कर रहे हैं और आने-जाने वाले लोगों व वाहनों की सघन जांच की जा रही है।
सूत्रों के अनुसार सुरक्षा बल किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। अभियान का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करना तथा किसी भी संभावित घुसपैठ या असामाजिक गतिविधि को रोकना है।
विज्ञापन
सुरक्षा एजेंसियों ने लोगों से अपील की है कि यदि उन्हें कोई संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखाई दे तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस या संबंधित सुरक्षा एजेंसी को दें। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जिले में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।