फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखिए किस तरह भारतीय सेना ने पीओके में आतंकी ठिकानों को उड़ा दिया, चौकियां तबाह, कई दहशतगर्द ढेर

Sat, 11 Apr 2020 11:48 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 11 Apr 2020 11:48 AM IST
विज्ञापन
Indian Army Destroyed terrorist camps in PoK, jammu kashmir latest news
भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में ध्वस्त हुए आतंकी ठिकाने - फोटो : भारतीय सेना

एक तरफ जहां पूरा विश्व कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहा है वहीं पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तान की ओर से शुक्रवार को उत्तरी कश्मीर के उड़ी और केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर गोलाबारी की गई। जवाबी कार्रवाई में भारतीय सेना ने पीओके में तीन से चार आतंकी ठिकाने उड़ा दिए। कई आतंकियों के मारे जाने की भी खबर है। कई चौकियां भी तबाह हुई हैं। इसके साथ ही आयुध भंडार को भी निशाना बनाया गया।

Indian Army Destroyed terrorist camps in PoK, jammu kashmir latest news
भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में ध्वस्त हुए आतंकी ठिकाने - फोटो : भारतीय सेना

सेना की ओर से शुक्रवार देर शाम आतंकी ठिकानों को उड़ाए जाने का सेटेलाइट इमेज वीडियो भी जारी किया गया। सैन्य प्रवक्ता ने कहा है कि सेना की जवाबी कार्रवाई में दुश्मन को भारी नुकसान हुआ है।

Indian Army Destroyed terrorist camps in PoK, jammu kashmir latest news
भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में ध्वस्त हुए आतंकी ठिकाने - फोटो : भारतीय सेना

बता दें कि पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार को उत्तरी कश्मीर के उड़ी और केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर सेना की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाया। पंजगाम, मलिकपोरा, टीसीपी, हफरादा और फरकियां के रिहायशी इलाकों में भी गोलाबारी की। इससे कुछ मकानों को नुकसान पहुंचा। सेना ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। जगुटियाल इलाके के सरपंच ने बताया कि उनके गांव में एक गोला शिराज अहमद के घर के पास गिरा। इस घटना के बाद सेना मौके पर पहुंच गई है लेकिन लोगों में डर है कि कहीं पाकिस्तान दोबारा नापाक हरकत न दोहराए। इसके चलते कुछ लोग घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर चले गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Army Destroyed terrorist camps in PoK, jammu kashmir latest news
भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में ध्वस्त हुए आतंकी ठिकाने - फोटो : भारतीय सेना

स्थानीय लोगों ने बताया कि धमाके इतने जोरदार थे कि काफी दूर तक इनकी गूंज सुनाई दे रही थी। शुक्रवार सुबह उड़ी सेक्टर में भी पाकिस्तानी सेना ने छोटे हथियारों से संघर्षविराम का उल्लंघन किया। इसके चलते कुछ लोग घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर चले गए हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि धमाके इतने जोरदार थे कि काफी दूर तक इनकी गूंज सुनाई दे रही थी। शुक्रवार सुबह उड़ी सेक्टर में भी पाकिस्तानी सेना ने छोटे हथियारों से संघर्षविराम का उल्लंघन किया।  

विज्ञापन
Indian Army Destroyed terrorist camps in PoK, jammu kashmir latest news
भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में ध्वस्त हुए आतंकी ठिकाने - फोटो : भारतीय सेना

सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान इस गोलाबारी की आड़ में आतंकियों को घुसपैठ कराने की ताक में है। कुछ दिन पहले केरन सेक्टर में घुसपैठ कर दाखिल हुए पांच आतंकियों को सेना ने मार गिराया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed