फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बढ़ते संक्रमितों की वजह से श्रीनगर में सख्ती, एसएसपी बोले- लोग ऐसे छिपते हैं, जैसे हम आतंकी ढूंढ रहे हों

Fri, 10 Apr 2020 03:42 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 10 Apr 2020 03:42 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) News in Hindi, Strictness in Srinagar due to rising cases of Corona virus
जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन - फोटो : बासित जरगर

श्रीनगर में छह दिनों में कोरोना मरीजों की संख्या दोगुने से अधिक हो जाने के बाद प्रशासन ने पाबंदियों को पहले से अधिक सख्त कर कर दिया है। डीसी डॉ. शाहिद इकबाल चौधरी ने कहा कि बिना पास के कोई भी नहीं निकल सकेगा। उन्होंने अंतर जिला यात्रा भी कम करने की बात कही है। डीसी ने कहा कि 14 दिन का क्वारंटीन खत्म होने पर जब एक समूह का टेस्ट किया गया तो सभी पॉजिटिव निकले और इनका यात्रा इतिहास विदेश का था। श्रीनगर में करीब 2100 लोगों को प्रशासन द्वारा क्वारंटीन किया गया था। अभी भी करीब 6112 संदिग्ध हैं जो लो रिस्क की श्रेणी में आते हैं जबकि हाई रिस्क वाले करीब 648 संदिग्ध हैं। उन्होंने धार्मिक नेताओं से अहम भूमिका निभाने की अपील की।

Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) News in Hindi, Strictness in Srinagar due to rising cases of Corona virus
जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन - फोटो : भारतीय सेना

श्रीनगर के डीसी डॉ. शाहिद इकबाल चौधरी ने कहा कि हम इस समय मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। गुरुवार को भी कई मामले सामने आए। श्रीनगर एयरपोर्ट पर 10 मार्च से स्क्रीनिंग प्रक्रिया शुरू की गई थी और जो भी बाहर से आया उसे क्वारंटीन किया गया। करीब 800 से 900 लोग ऐसे थे जिन्होंने अपना यात्रा इतिहास छिपाया था लेकिन हमारे कंट्रोल रूम ने क्राउड सोर्सिंग और अन्य तकनीकों का इस्तेमाल कर सभी को ट्रेस कर क्वारंटीन किया। उन्होंने कहा कि अफवाहों पर ध्यान देने की कोई जरूरत नहीं है। हमारे पास दवाइयों की कोई कमी नहीं है।
 

Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) News in Hindi, Strictness in Srinagar due to rising cases of Corona virus
जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन - फोटो : बासित जरगर

25 जोन में बंटा श्रीनगर, 1000 टीमें तैनात
डीसी के मुताबिक श्रीनगर को कुल 25 जोन में बांटा गया है और करीब 1000 टीमों में करीब 5000 कर्मचारी हैं जो इन जोन में तैनात हैं। 14 ऐसे इलाके हैं जिन्हें रेड जोन घोषित किया गया है। इनमें से कुछ पूरी तरह सील हैं क्योंकि हम किसी प्रकार की लीकेज इन इलाकों से नहीं चाहते। इन 14 में से छत्ताबल, लाल बाजार, ईदगाह और गोरीपोरा के इलाके काफी चिंता का विषय हैं। उन्होंने कहा कि इस समय हम खाली कोरोना से ही नहीं लड़ रहे बल्कि उन मरीजों का भी ध्यान रख रहे हैं जो अन्य बीमारियों से जूझ रहे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) News in Hindi, Strictness in Srinagar due to rising cases of Corona virus
जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला

अफवाह न फैलाएं
उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के दौरान करीब 9000 काउंटर ट्रांजेक्शन और 19000 एटीएम ट्रांजेक्शन रोजाना हो रही है। इतना ही नहीं किसी ने इमरजेंसी लागू करने की खबर फैला दी जिसके चलते 3 घंटों में 720 ट्रांजेक्शन हुई। ऐसे समय में हम सभी को एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाने की आवश्यकता है।

 

विज्ञापन
Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) News in Hindi, Strictness in Srinagar due to rising cases of Corona virus
जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन - फोटो : भारतीय सेना

श्रीनगर के डीसी ने बताया कि आज यानी कि शुक्रवार से एक कॉल सेंटर शुरू किया जाएगा। कोरोना वायरस के कम्यूनिटी स्प्रेड को लेकर हम कुछ नहीं कह सकते क्योंकि अभी भी कुछ लोग ऐसे हो सकते हैं जिन्होंने यात्रा इतिहास न बताया हो। जैसे कि दो लोगों ने बताया था कि वे दिल्ली से आए हैं लेकिन उनका यात्रा इतिहास विदेश का था।  


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed