फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीरः बेवजह घर से निकलते थे लोग, महिलाओं ने संभाली हॉकी और लाठी, अब ऐसा है नजारा

Fri, 10 Apr 2020 01:53 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 10 Apr 2020 01:53 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) News in Hindi, People go out of home unnecessarily, women took up hockey sticks and tackling situation
महिलाओं की टीम - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर में कोरोना की जंग में न केवल स्वास्थ्यकर्मी, पुलिसकर्मी, सफाईकर्मी, स्वयंसेवी संगठन ही जुटे हैं, बल्कि महिलाओं की टीम भी उतर आई है। जम्मू के बाहरी इलाके चट्ठा में पूर्व सरपंच गुरमीत कौर के नेतृत्व में आठ-दस महिलाओं ने एक टीम बनाई है। यह टीम हॉकी और लाठी-डंडे लेकर घर से बाहर निकलने वाले लोगों को रोक रही है। साथ ही समझा रही हैं कि बेवजह घर से बाहर निकलने के कारण, आप खुद के साथ अपने परिवार और समाज के लिए संकट बन सकते हैं।

Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) News in Hindi, People go out of home unnecessarily, women took up hockey sticks and tackling situation
महिलाओं की टीम - फोटो : अमर उजाला

महिलाओं की टीम चट्ठा फॉर्म और चट्ठा पिंड इलाके में सक्रिय है। ये टीम घर से बाहर निकलने वाले लोगों को लॉकडाउन का मतलब समझा रही हैं। टीम ने लोगों को बताया कि इस दौरान घर से बाहर निकल गए तो कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने में हम सफल नहीं हो सकेंगे। कई लोगों ने आनाकानी भी की, लेकिन बाद में समझाने पर वे मान गए।

Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) News in Hindi, People go out of home unnecessarily, women took up hockey sticks and tackling situation
महिलाओं की टीम - फोटो : अमर उजाला

पूर्व सरपंच गुरमीत ने बताया कि लोग अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकल रहे थे। इसे देखते हुए मोहल्ले की महिलाओं ने टीम बनाकर लॉकडाउन का सही से पालन कराने का फैसला किया। इसके तहत तय हुआ कि अलग-अलग इलाकों में रोजाना घर से बाहर निकलने वाले लोगों को समझाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) News in Hindi, People go out of home unnecessarily, women took up hockey sticks and tackling situation
महिलाओं की टीम - फोटो : अमर उजाला

उनका कहना है कि महिलाओं के समझाने पर लोग जल्दी मान जाएंगे, ऐसा महसूस करते हुए यह पहल की गई है। ज्ञात हो कि प्रदेश के कई क्षेत्रों में लोगों ने अपने-अपने गांव की पहरेदारी शुरू कर दी है। बताया कि गांव में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। कुछ स्थानों पर साबुन से हाथ धोने की भी व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) News in Hindi, People go out of home unnecessarily, women took up hockey sticks and tackling situation
महिलाओं की टीम - फोटो : अमर उजाला

महिलाओं की इस टीम में बुजुर्ग महिलाएं भी हैं। पूर्व सरपंच के अनुसार हरजीत कौर (60) व स्वर्ण कौर (60) टीम की सदस्य हैं। इसके साथ ही संतोष कौर, दसमीत कौर, परमजीत कौर भी पूरी सक्रियता के साथ लोगों को समझाने में अपना सहयोग दे रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed