फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आतंकी के जनाजे में शामिल होने वालों पर शिकंजा कसना शुरू, ऐसे उड़ाई गई थीं लॉकडाउन की धज्जियां

Fri, 10 Apr 2020 12:26 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 10 Apr 2020 12:26 PM IST
विज्ञापन
Several arrested in Sopore in militant funeral case jammu kashmir
आतंकी सज्जाद के जनाजे में शामिल हुई भीड़ - फोटो : साकिब नबी

सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए आतंकी सज्जाद डार के जनाजे में शामिल हुए लोगों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि कश्मीर घाटी में कोरोना वायरस काफी तेजी से पांव पसार रहा है। प्रशासन लगातार लोगों से अपील भी कर रहा है कि लॉकडाउन के दौरान घरों से न निकलें। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। बावजूद इसके आतंकी के जनाजे में लोगों को हुजूम उमड़ा था।

Several arrested in Sopore in militant funeral case jammu kashmir
आतंकी सज्जाद के जनाजे में शामिल हुई भीड़ - फोटो : साकिब नबी

इस मामले को लेकर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। जिन पर शिकंजा कसना शुरू हो चुका है। एसएसपी सोपोर जावेद इकबाल के अनुसार, लॉकडाउन के चलते लोगों के घरों से निकलने पर प्रतिबंध है। उनसे लगातार अपील की जा रही है कि बहुत आवश्यक कार्य होने पर ही घर से निकलें। इस दौरान भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। बावजूद इसके आतंकी के जनाजे में उमड़ी भीड़ से लोगों में संक्रमण फैल सकता है।

Several arrested in Sopore in militant funeral case jammu kashmir
आतंकी सज्जाद के जनाजे में शामिल हुई भीड़
इस जनाजे में जानगीर एरिया के आसपास के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Several arrested in Sopore in militant funeral case jammu kashmir
आतंकी सज्जाद के जनाजे में शामिल हुई भीड़ - फोटो : साकिब नबी
एसएसपी का कहना है कि आतंकी के परिवार वालों को पहले ही आगाह कर दिया गया था। उन्हें इसके संक्रमण के खतरे के बारे में भी बता दिया गया था। इसके बावजूद लापरवाही बरती गई।
विज्ञापन
Several arrested in Sopore in militant funeral case jammu kashmir
आतंकी सज्जाद के जनाजे में शामिल हुई भीड़ - फोटो : साकिब नबी
वहीं सूत्रों का कहना है कि बीती रात पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ में दबिश दी। इस दौरान कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed