सब्सक्राइब करें

श्रीनगर मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, दो जवानों और मासूम का हत्यारा आतंकी जाहिद मारा गया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 03 Jul 2020 09:54 AM IST
विज्ञापन
Malbagh Srinagar Encounter terrorist Zahid Daas killed
मुठभेड़ में मारा गया आतंकी जाहिद - फोटो : जम्मू-कश्मीर पुलिस

श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र मलबाग में हुई मुठभेड़ में आतंकी जाहिद मारा गया है। इसी आतंकी ने बिजबेहरा में सीआरपीएफ और पुलिस के जवान सहित एक मासूम की भी हत्या की थी। आईजीपी कश्मीर जोन विजय कुमार ने इसकी पुष्टि की है। बीते 42 दिनों में श्रीनगर में हुई ये तीसरी मुठभेड़ है। इससे पहले 19 मई को नवाकदल में दो आतंकी और 21 जून को जोनीमार में मुठभेड़ हुई थी जिसमें तीन आतंकी मारे गए थे। श्रीनगर में हुई मुठभेड़ में ही हिजबुल मुजाहिदीन का ऑपरेशनल कमांडर एवं तहरीक ए हुर्रियत के अध्यक्ष मोहम्मद अशरफ सेहरई का बेटा जुनैद समेत दो आतंकी मारे गए थे।


 

Trending Videos
Malbagh Srinagar Encounter terrorist Zahid Daas killed
srinagar encounter - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र मलबाग में एक स्कूल में छिपे आतंकियों से गुरुवार देर रात हुई मुठभेड़ में एक आतंकी मार गिराया गया है। सीआरपीएफ का एक जवान भी शहीद हुआ है, जबकि एक घायल है। आईजी कश्मीर विजय कुमार ने एक आतंकी के मारे जाने की पुष्टि की है। 

यह भी पढ़ेंः पीएम के अचानक लद्दाख दौरे की कहीं ये तो नहीं वजह, जहां सांस लेना मुश्किल वहां बैठ सेना से की बात, देखिए ये तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन
Malbagh Srinagar Encounter terrorist Zahid Daas killed
srinagar encounter - फोटो : अमर उजाला

आतंकियों के हार्वर्ड स्कूल में छिपे होने की सूचना पर सुरक्षाबलों ने स्कूल की घेराबंदी की। इस बीच घेरा सख्त होता देख छिपे आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई।


 
Malbagh Srinagar Encounter terrorist Zahid Daas killed
srinagar encounter - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान एक आतंकी को मार गिराने में सफलता मिली है। दो अन्य आतंकियों के घिरे होने की आशंका है। मुठभेड़ में घायल हुए दो जवानों को बादामीबाग स्थित सैन्य अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इनमें से गंभीर रूप से घायल एक जवान ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। दूसरे का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 


 
विज्ञापन
Malbagh Srinagar Encounter terrorist Zahid Daas killed
srinagar encounter - फोटो : अमर उजाला

इस ऑपरेशन में पुलिस, एसओजी और सीआरपीएफ की क्विक एक्शन टीम शामिल है। सूत्रों का कहना है कि श्रीनगर में इन दिनों आतंकियों की गतिविधियां बढ़ गई हैं। आतंकी संगठन अपनी मौजूदगी दर्ज कराने के लिए हमले भी कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें- सोपोर हमलाः नाना के शव पर बैठ रो रहा था बच्चा, जवानों ने ऐसे बचाई मासूम की जान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed