इन दिनों माता वैष्णो देवी धाम का नजारा अद्भुत है। प्राकृतिक गुफा के कपाट हर दिन भक्तों के लिए खोले जा रहे हैं। इससे माता के भक्त काफी प्रसन्न हैं। वहीं वैष्णो देवी धाम सहित कस्बे में मौसम साफ रहने पर दर्शन करने जा रहे श्रृद्धालुओं ने राहत की सांस ली। इसके साथ ही श्रद्धालु भवन की ओर जाते देखे गए।
घर बैठे कीजिए वैष्णो देवी धाम की प्राकृतिक गुफा के दर्शन, आजकल यहां अद्भुत है नजारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बीच हेलिकॉप्टर, बैटरी कार व रोपवे सेवा भी बहाल रही। दिन भर मौसम खुला रहने से भवन पर बर्फबारी होने से काफी ठंड हो रही है। इससे देशभर से दर्शन को आए भक्तों को इस बढ़ती ठंड का सामना करना पड़ रहा है।
भवन से मिली जानकारी के अनुसार दिन भर मौसम खुला रहने पर भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई। क्योंकि भवन में बहुत कम धूप देखने को मिलती है। इसके कारण भवन में काफी ठंड रहती है। भवन सहित कस्बे में भी इस बढ़ती ठंड से यात्रियों सहित स्थानीय लोगों को अक्सर रात के समय आग का सहारा लेना पड़ता है।
दिन भर अर्द्ध कुंवारी से भवन तक हिमकोटी मार्ग पर बैटरी कार सेवा व हेलिकाप्टर सहित रोपवे सेवा दिनभर बहाल रही, जिससे यात्रियों को कुछ राहत मिली। पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी अनुसार मंगलवार को 11 हजार के करीब भक्तों ने प्राकृतिक पिंडियों के समक्ष नमन किया। बुधवार को शाम छह बजे तक सात हजार के करीब भक्त भवन की ओर प्रस्थान का चुके थे।
गौरतलब है कि भक्तों की संख्या कम हो तो उसे देखते हुए मौके पर ही प्राकृतिक गुफा खोलने का निर्णय लिया जाता है और आगे भी यात्रा का उतार चढ़ाव देख कर ही निर्णय लिया जाएगा व इन दिनों सर्दी में जनवरी व फरवरी में अक्सर यात्रा हर दिन दस से बारह हजार के करीब ही रहती है।