{"_id":"5e2940ec8ebc3e4ad74f7f84","slug":"cold-wave-due-to-heavy-snowfall-in-kashmir","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में शीतलहर जारी, बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई परेशानी, श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग अभी भी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में शीतलहर जारी, बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई परेशानी, श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग अभी भी बंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 23 Jan 2020 12:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
कश्मीर में शीतलहर जारी
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जम्मू-कश्मीर में बुधवार को मौसम साफ होने पर तापमान में सुधार आया है। जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा ऊपर गया है, लेकिन कश्मीर में शीतलहर जारी है। बर्फीली हवाओं से जनजीवन प्रभावित है। हालांकि रात के तापमान में सुधार हुआ है। जवाहर टनल के बाहर बर्फ को हटाया गया है। लेकिन कई जगह फिसलन का खतरा बना हुआ है।
2 of 6
बर्फबारी
- फोटो : बासित जरगर
जोजीला दर्रे के पास बर्फबारी के कारण श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बहाल नहीं हो पाया है। जिला राजोरी और पुंछ को शोपियां (कश्मीर) से जोड़ने वाला मुगल रोड भी नहीं खुल पाया है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आज यानी कि गुरुवार को जम्मू-कश्मीर में मौसम साफ रहेगा।
3 of 6
बर्फबारी
- फोटो : बासित जरगर
प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बुधवार को मौसम साफ रहा। हालांकि कुछ इलाकों में बारिश दर्ज की गई। कश्मीर में कई जिलों में बादल छाए रहे। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में दिन का तापमान दस डिग्री से नीचे चल रहा है। लेकिन रात के तापमान में सुधार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
बर्फबारी
- फोटो : बासित जरगर
लेह में दिन का तापमान शून्य (0.0) डिग्री सेल्सियस चल रहा है। जम्मू संभाग में मौसम साफ रहा। बाजारों में खरीदारों की रौनक रही। जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा चढ़कर 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
5 of 6
बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला
संभाग में न्यूनतम माइनस 2.0 डिग्री सेल्सियस डिग्री सेल्सियस के साथ बटोत सबसे ठंडा रहा। भद्रवाह में न्यूनतम तापमान माइनस 1.3, बनिहाल में माइनस 1.0 और कटड़ा में 5.0 डिग्री सेल्सियस रहा। आगामी दिनों में मौसम साफ रहने से तापमान में और सुधार आएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।