आतंकियों के मददगार जम्मू-कश्मीर पुलिस के पूर्व डीएसपी दविंदर सिंह की निशानदेही पर बुधवार को केंद्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की दो टीमों ने श्रीनगर के इंदिरा नगर, नौगाम व अन्य जगहों पर छापा मारा। इसमें एक स्थानीय डॉक्टर का घर भी शामिल है। इस कार्रवाई के दौरान कुछ अहम दस्तावेज और अन्य सामग्री बरामद हुई है। उधर इस मामले में एक अन्य व्यक्ति इरफना मुश्ताक को गिरफ्तार किया गया है। यह डीएसपी के साथ गिरफ्तार किए गए एक आतंकी का परिजन बताया जा रहा है।
आतंकियों का मददगार दविंदर निकला मक्खन चोर, 1997 में गायब किया था एक ट्रक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानकारी के अनुसार, एनआईए की टीम ने जिस डॉक्टर के घर पर दबिश दी है उसके बारे में बताया जाता है कि दविंदर ने आतंकी नवीद बाबू को कुछ दिनों के लिए वहां पनाह मुहैया कराई थी। छापेमारी के बाद एनआईए के आला अधिकारियों की एक टीम दिल्ली के लिए रवाना हो गई। जबकि 5 सदस्यीय टीम दूसरी टीम इस मामले में नए खुलासों के बाद जांच के लिए यहीं रुक गई है। सूत्र बताते हैं कि दविंदर और अन्य आरोपियों को एनआईए की टीम द्वारा दिल्ली ले जाया जाना था लेकिन अभी उसे रिमांड पर लेना बाकी है। बता दें कि डीएसपी की गिरफ्तारी के बाद जांच एजेसियों को उसके इंदिरा नगर स्थित घर से 10 लाख रुपये कैश, एक एके 47 राइफल और दो पिस्टल बरामद की गई थी।
सूत्रों के अनुसार, एनआईए की एक रिपोर्ट में मक्खन लदे एक ट्रक का जिक्र है। आरोप है कि वर्ष 1997 में दविंदर सिंह की तरफ से चुराया गया था। यह ट्रक उस समय के डिप्टी सीएम गुलाम मोहियुद्दीन शाह के परिवार के किसी सदस्य का था। चोरी का मामला दर्ज होने के बाद भी पुलिस के एक आला अधिकारी जोकि उस समय डीएसपी का बॉस था, ने उसे बचा लिया था।