फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलिस की वर्दी पहनने के लिए दौड़ीं जम्मू-कश्मीर की लड़कियां, 1350 पदों के लिए 30 हजार आवेदन

Wed, 22 Jan 2020 05:27 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Wed, 22 Jan 2020 05:27 PM IST
विज्ञापन
Jammu Kashmir Police Women Recruitment Rally, Photos Of Recruitment Rally Of Police
पुलिस भर्ती रैली - फोटो : अमर उजाला
जम्मू कश्मीर पुलिस में महिलाओं की भर्ती के दूसरे दिन भी लड़कियों ने दम दिखाया। जम्मू के गुलशन ग्राउंड में दो महिला बटालियन के लिए चल रही भर्ती के दूसरे दिन डोडा जिले की 600 लड़कियों ने हिस्सा लिया। दौड़ के साथ अन्य शारीरिक औपचारिकताओं को पूरा किया। 


 
Jammu Kashmir Police Women Recruitment Rally, Photos Of Recruitment Rally Of Police
पुलिस भर्ती रैली - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार सुबह हल्की बारिश होने के बावजूद बड़ी संख्या में लड़कियां भर्ती में भाग लेने पहुंची। बता दें कि सबसे अंत में जम्मू और कठुआ जिलों के लिए भर्ती होनी है। अब तक राजोरी और पुंछ जिलों के साथ डोडा की लड़कियों की भर्ती हुई है। अब अन्य जिलों की लड़कियां भी इसके लिए तैयारी करने में जुटी हैं। 

 
Jammu Kashmir Police Women Recruitment Rally, Photos Of Recruitment Rally Of Police
पुलिस भर्ती रैली - फोटो : अमर उजाला
महिला बटालियन के साथ बॉर्डर पुलिस बटालियन की तैयारी भी शुरू हो चुकी है। पुलिस विभाग ने भर्ती की तारीख घोषित कर दी है। 4 फरवरी से शुरू होने वाली भर्ती 11 मार्च तक चलेगी। जम्मू संभाग के पांच जिलों के लिए होने वाली भर्ती जम्मू और राजोरी के पुलिस मैदान में होगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Jammu Kashmir Police Women Recruitment Rally, Photos Of Recruitment Rally Of Police
पुलिस भर्ती रैली - फोटो : अमर उजाला
जम्मू, सांबा, कठुआ, राजोरी और पुंछ जिलों के लिए दो बॉर्डर बटालियनों की भर्ती होनी है। कुल 1350 पदों के लिए पुलिस महकमे के पास 30 हजार से अधिक आवेदन आए हैं। हर दिन 1500 उम्मीदवारों की दौड़ और अन्य शारीरिक परीक्षण होंगे। पुंछ जिले के 5921 युवाओं ने आवेदन किए हैं। राजोरी जिला पुलिस लाइन में 4 से 7 फरवरी तक इनकी दौड़ होगी। 

 
विज्ञापन
Jammu Kashmir Police Women Recruitment Rally, Photos Of Recruitment Rally Of Police
पुलिस भर्ती रैली - फोटो : अमर उजाला
राजोरी जिले के लिए 2934 युवाओं ने आवेदन किए हैं। 8 और 10 फरवरी को इनकी दौड़ राजोरी पुलिस लाइन में ही होगी। कठुआ जिले में 3298 युवाओं के आवेदन आए हैं। इनकी भर्ती जम्मू गुलशन ग्राउंड मैदान पर 24 और 25 फरवरी को होगी। सांबा जिले में 4662 युवाओं ने आवेदन किए हैं। इनकी भर्ती जम्मू में ही 26 से 28 फरवरी को होगी। जम्मू जिले में 15888 युवाओं ने आवेदन किए हैं। 29 फरवरी से 31 मार्च तक जम्मू में ही इनकी दौड़ होगी। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed