फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरों में देखिए: पुलवामा मुठभेड़ में भीषण बर्फबारी के बीच दो आतंकी ढेर, दो जवानों हुए शहीद

Wed, 22 Jan 2020 01:02 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Wed, 22 Jan 2020 01:02 AM IST
विज्ञापन
Encounter Photos Between Security Forces And Terrorists In Pampore Pulwama Jammu Kashmir
indian army encounter photos kashmir - फोटो : बासित जरगर
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपोरा के ख्रीव में मंगलवार को आतंकियों के साथ मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए। इनमें एक सेना का जवान और दूसरा पुलिस का एसपीओ था। दो आतंकियों के भी मारे जाने की सूचना थी, लेकिन अब तक उनके शव बरामद नहीं किए जा सके हैं। 

Encounter Photos Between Security Forces And Terrorists In Pampore Pulwama Jammu Kashmir
indian army encounter photos kashmir - फोटो : बासित जरगर
सुरक्षाबलों को मंगलवार को ख्रीव के जंतरंग इलाके में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली। इसके आधार पर सेना की 50 राष्ट्रीय राइफ ल्स (आरआर), सीआरपीएफ और एसओजी के जवानों द्वारा सुबह करीब 11 बजे इलाके की घेराबंदी की गई। साथ ही बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया। 

Encounter Photos Between Security Forces And Terrorists In Pampore Pulwama Jammu Kashmir
indian army encounter photos kashmir - फोटो : बासित जरगर
भारी बर्फबारी और जंगल क्षेत्र होने के चलते सुरक्षाबलों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस दौरान घेरा सख्त होने पर वहां एक मकान में छिपे आतंकियों ने जवानों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। कुछ देर बाद फायरिंग रुक गई। इस बीच दो आतंकियों के मारे जाने की भी सूचना आई लेकिन तलाशी के दौरान किसी का शव बरामद नहीं हो पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Encounter Photos Between Security Forces And Terrorists In Pampore Pulwama Jammu Kashmir
indian army encounter photos kashmir - फोटो : बासित जरगर
ऑपरेशन में जम्मू कश्मीर पुलिस का एसपीओ राजोरी निवासी शाहबाज अहमद शहीद हो गया। शाहबाज उस टीम का हिस्सा था जो शुरू में मकान में दाखिल हुई थी। बाद में उससे संपर्क नहीं हो पाया। माना जा रहा है कि शुरू में ही उसे गोली लग गई और वह मारा गया। इस दौरान सेना की 50 आरआर का सिपाही राहुल भी शहीद हो गया जो उत्तराखंड का बताया जा रहा है। हालांकि अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
Encounter Photos Between Security Forces And Terrorists In Pampore Pulwama Jammu Kashmir
indian army encounter photos kashmir - फोटो : बासित जरगर
इलाके में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन लगातार जारी है। इससे पहले सोमवार को शोपियां में हुई मुठभेड़ में हिजबुल कमांडर वसीम वानी, भगोड़े एसपीओ आदिल शेख समेत तीन आतंकियों को मार गिराया गया था। आदिल 29 सितंबर 2018 को जवाहर नगर श्रीनगर से पीडीपी के पूर्व विधायक एजाज मीर के घर से सात एके-47 राइफल और एक पिस्टल लेकर फ रार हुआ था। इसके बाद वह हिजबुल में शामिल हो गया था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed