फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वैष्णो देवी समेत पूरे जम्मू-कश्मीर ने फिर ओढ़ी बर्फ की चादर, कई लिंक मार्ग समेत हाईवे बंद

Tue, 21 Jan 2020 09:21 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Tue, 21 Jan 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
Snowfall in Vaishno Devi, along with entire Jammu-Kashmir, highway and several link routes cloesd
वैष्णो देवी धाम पर बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ गया। प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बारिश और बर्फबारी से तापमान गिर गया है। वैष्णो देवी के भवन के साथ सांझीछत और भैरो घाटी में यात्रियों ने नए साल पर दूसरी बार बर्फबारी का मजा लिया। खराब मौसम से कटड़ा-सांझीछत चापर सेवा ठप रही। 

Snowfall in Vaishno Devi, along with entire Jammu-Kashmir, highway and several link routes cloesd
बर्फबारी के खुशनुमा हुई घाटी - फोटो : अमर उजाला
जवाहर टनल पर बर्फबारी और रामबन के कई हिस्सों में पत्थर गिरने के कारण एहतियात के तौर पर जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बंद कर दिया गया है। इससे दोनों ओर से तीन हजार से अधिक वाहन फंसे हुए हैं। श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग और मुगल रोड पहले से ही बंद चल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार बुधवार को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 

Snowfall in Vaishno Devi, along with entire Jammu-Kashmir, highway and several link routes cloesd
बर्फबारी के खुशनुमा हुई घाटी - फोटो : बासित जरगर
ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में मंगलवार सुबह शुरू हुआ बर्फबारी का सिलसिला दिनभर रुक रुक कर जारी रहा। सोनमर्ग, गुलमर्ग, पहलगाम, जोजिला, राजदान पास, साधना टाप, मुगल रोड आदि पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हुई। श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री गिरकर 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Snowfall in Vaishno Devi, along with entire Jammu-Kashmir, highway and several link routes cloesd
बर्फबारी के खुशनुमा हुई घाटी - फोटो : बासित जरगर
जम्मू संभाग के राजोरी, पुंछ, उधमपुर, भद्रवाह, कठुआ, रामबन के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हुई। बर्फबारी के कारण पर्वतीय इलाकों में बिजली ढांचा प्रभावित हुआ है। कई लिंक मार्ग बंद हो गए हैं। पर्यटन स्थल पटनीटाप और नत्थाटाप में फिर बर्फबारी हुई। जम्मू में दिन की शुरुआत हल्की बारिश के साथ हुई। यहां दिन भर बादल छाने के साथ दिन का तापमान सामान्य से 4.7 डिग्री गिरकर 14.1 डिग्री दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
Snowfall in Vaishno Devi, along with entire Jammu-Kashmir, highway and several link routes cloesd
बर्फबारी के खुशनुमा हुई घाटी - फोटो : बासित जरगर
संभाग में बटोत न्यूनतम तापमान माइनस 2.1 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा। भद्रवाह में न्यूनतम तापमान माइनस 1.5, बनिहाल में 0.2 और कटड़ा में 6.2 डिग्री सेल्सियस रहा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed