श्रीनगर के ऐतिहासिक मुगल गार्डन को विश्व विरासत स्थल में शामिल करने के लिए सरकार काम करेगी। वास्तुकार आभा नारायण लांबा की मौजूदगी में आयोजित एक कार्यक्रम में यह बात पुरातत्व विभाग के निदेशक और कल्चरल अकादमी के सचिव मुनीर-उल-इस्लाम ने कही।
देखिए मुगल गार्डन की अद्भुत तस्वीरें, इसे विश्व विरासत स्थल में शामिल कराने की चल रही है तैयारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्होंने कहा कि मुगल गार्डन को यूनेस्को की विश्व विरासत स्थल में शामिल करने के लिए सरकार प्रयासरत है। सरकार प्रदेश की कला और संस्कृति के सहेज रही है। इस दौरान लांबा ने मुगल गार्डन, बुरजुमा विरासत स्थल को यूनोस्को की विरासत स्थल में शामिल करने के लिए किए जाने वाले कार्यों के बार में पीपीटी के माध्यम से बताया। डॉ. इस्लाम ने बताया कि अकादमी तहजीब महल में फिल्म सेक्शन शुरू करेगी।
डिवकाम श्रीनगर बासिर अहमद खान ने मुगल गार्डन को यूनेस्को के विश्व विरासत स्थल में शामिल करने को लेकर जारी तैयारियों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान विश्व विरासत स्थल में शामिल करने को लेकर भरे जाने वाले नामांकन के बारे में विस्तृत जानकारी ली।
इस प्रोजेक्ट के लिए नियुक्त सलाहकार आभा नारायण लांबा ने नामांकन को तैयार करने के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि देश में यूनेस्को की विश्व विरासत स्थल में 38 शहर शामिल है, जिसमें जम्मू-कश्मीर का एक भी स्थल नहीं है।
मुगल गार्डन में प्राकृतिक और संस्कृति विरासत मौजूद है जो इसे यूनेस्को की विश्व विरासत स्थल में शामिल करवा सकता है। इस दौरान डिवकाम ने संबंधित विभागों को नामांकन तैयार करने में आवश्यक सूचना प्रदान करने को कहा। बैठक में पुरातत्व विभाग के उपनिदेशक और अन्य लोग मौजूद रहे।