सब्सक्राइब करें

कश्मीर में शरीर जमा देने वाली ठंड जारी, मौसम विभाग की चेतावनी- कई इलाकों में हो सकती है बारिश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 07 Feb 2020 01:04 PM IST
विज्ञापन
Meteorological Department warns it may rain in jammu kashmir
जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट ली - फोटो : बासित जरगर

जम्मू-कश्मीर में मौसम साफ होने पर दिन के तापमान में सुधार आया है, लेकिन रात में पारे में गिरावट जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आज यानी कि शुक्रवार को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन अधिकतर जगहों पर मौसम साफ रहेगा। इसके बाद 11-12 फरवरी को कुछ इलाकों में बर्फबारी और बारिश के आसार हैं।

Trending Videos
Meteorological Department warns it may rain in jammu kashmir
बर्फबारी के बाद घाटी की तस्वीर - फोटो : बासित जरगर

लेह, गुलमर्ग और पहलगाम में शरीर को जमा देने वाली ठंड पड़ रही है। कश्मीर के अधिकतर जिले शीतलहर की चपेट में हैं। बर्फीली हवाओं ने परेशानी बढ़ाई है। श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग को खोलने में सफलता नहीं मिल पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meteorological Department warns it may rain in jammu kashmir
बर्फबारी के बाद घाटी की तस्वीर - फोटो : बासित जरगर

जिला राजोरी और पुंछ को शोपियां (कश्मीर) से जोड़ने वाला मुगल रोड भी बहाल नहीं हुआ है। कश्मीर के सभी हिस्सों में रात्रि का तापमान शून्य से नीचे चल रहा है। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में गुरुवार को मौसम साफ रहा, लेकिन ठंड से कोई राहत नहीं मिल पाई।

Meteorological Department warns it may rain in jammu kashmir
बर्फबारी के बाद घाटी की तस्वीर - फोटो : बासित जरगर

यहां दिन का अधिकतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में मौसम साफ रहा। लेकिन यहां भी रात्रि में ठंड कायम है। जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान 18.5 और न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का तापमान 16.4 और न्यूनतम 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Meteorological Department warns it may rain in jammu kashmir
बर्फबारी के बाद घाटी की तस्वीर - फोटो : बासित जरगर
स्थान       न्यूनतम तापमान
लेह        माइनस  15.1
गुलमर्ग     माइनस 9.0
पहलगाम   माइनस  7.4
श्रीनगर     माइनस 3.2
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed