फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नगरोटा आतंकी हमलाः आतंकियों के पास से बरामद हुए अत्याधुनिक हथियार, पाकिस्तानी चॉकलेट खोलेगी राज!

Fri, 31 Jan 2020 03:12 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 31 Jan 2020 03:12 PM IST
विज्ञापन
nagrota terrorist attack in jammu kashmir
नगरोटा आतंकी हमला - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नागरोटा के बन इलाके में टोल प्लाजा पर चार आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर हमला कर दिया। इस मुठभेड़ में अब तक जैश के तीन आतंकी मारे गए हैं। जबकि एक अन्य की तलाश में अभियान जारी है। आतंकियों के तीन मददगार पकड़े गए हैं। मारे गए आतंकियों के पास से अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं। जिनमें अमेरिकन कोल्ट एम4 कार्बाइन, दो एक-74, तार काटने वाला कटर, साथ ही एक रेडियो सेट भी बरामद हुआ है जिसके जरिए आतंकवादी सीमा पार बैठे अपने आकाओं से निर्देश पाते थे। वहीं आतंकियों के पास से पाकिस्तान निर्मित दवाइयां और चॉकलेट भी बरामद हुई हैं।

nagrota terrorist attack in jammu kashmir
नगरोटा आतंकी हमला - फोटो : अमर उजाला

पाकिस्तान निर्मित दवाइयां और चॉकलेट मिलने से एक बार फिर साबित हो गया है कि पाकिस्तान लगातार घाटी का माहौल खराब करने की साजिश रच रहा है। इसी क्रम में वह आतंकियों को वह मदद करता है। जम्मू कश्मीर पुलिस के डीजीपी ने बताया कि इस मुठभेड़ में जैश के तीन आतंकी मार गिराए गए हैं। जिनके पास से छह हथियार बरामद हुए हैं। उन्होंने कहा कि संदेह है कि यह आतंकी कठुआ जिले के हीरानगर में अंतरराष्ट्रीय सीमा से दाखिल हुए हों। ट्रक चालक और परिचालक दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ जारी है। साथ ही जंगल में छिपे एक अन्य आतंकी की तलाश में अभियान जारी है।

nagrota terrorist attack in jammu kashmir
नगरोटा आतंकी हमला - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि जम्मू कश्मीर के नगरोाटा इलाके में सुबह करीब साढे़ पांच बजे एक ट्रक बन टोल प्लाजा पर आकर खड़ा हुआ। इस दौरान वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। ट्रक जांच स्थल पर आया, सुरक्षाकर्मियों को ट्रक सवार लोगों की गतिविधि संदिग्ध लगी। जैसे ही सुरक्षार्मी ट्रक परिचालक के पास पहुंचा, उसने ट्रक की खिड़की बंद कर दी। जवान ने संदिग्ध परिचालक से खिड़की खोलने की बात कही। इसी दौरान आतंकियों ने ट्रक के अंदर से ही फायरिंग करनी शुरू कर दी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
nagrota terrorist attack in jammu kashmir
नगरोटा आतंकी हमला - फोटो : अमर उजाला

इसी दौरान ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। इससे पहले कि ट्रक के पास मौजूद सुरक्षाकर्मी मोर्चा संभालता, उसके हाथ में गोली लग गई। इतने में ही आतंकी ट्रक से उतरकर जंगल की ओर भाग पड़े। आनन-फानन में जवानों ने अधिकारियों को सूचना दी। इसके साथ ही आतंकियों का पीछा करना शुरू किया। वहीं घायल सुरक्षाकर्मी को जम्मू मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
nagrota terrorist attack in jammu kashmir
नगरोटा आतंकी हमला - फोटो : अमर उजाला

जंगल की ओर भागे आतंकियों की तलाश में अभियान चलाया गया और इलाके की घेराबंदी की गई। खुद को घिरा देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर अंधाधुंध फायरिंग करनी शुरू कर दी। इस दौरान शुरू हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को ढेर कर दिया। चौथे आतंकी की तलाश जारी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed