जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बन टोल प्लाजा पर शुक्रवार तड़के चार आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर हमला कर दिया। इस दौरान शुरू हुई मुठभेड़ में अब तक तीन आतंकी मारे गए हैं। गोलीबारी में एक पुलिस कर्मी भी घायल हो गया। जिसका उपचार चल रहा है। वहीं जम्मू कश्मीर पुलिस के डीजीपी ने बताया कि इस मुठभेड़ में जैश के तीन आतंकी मार गिराए गए हैं। जिनके पास से छह हथियार बरामद हुए हैं। उन्होंने कहा कि संदेह है कि यह आतंकी कठुआ जिले के हीरानगर में अंतरराष्ट्रीय सीमा से दाखिल हुए हों। ट्रक चालक और परिचालक दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ जारी है। साथ ही जंगल में छिपे एक अन्य आतंकी की तलाश में अभियान जारी है।
जम्मू-कश्मीर आतंकी हमला, घटनास्थल से अस्पताल तक पूरी कहानी, आतंकियों पर भारी खाकी की समझदारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर के नगरोाटा इलाके में सुबह करीब साढे़ पांच बजे एक ट्रक बन टोल प्लाजा पर आकर खड़ा हुआ। इस दौरान वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। ट्रक जांच स्थल पर आया, सुरक्षाकर्मियों को ट्रक सवार लोगों की गतिविधि संदिग्ध लगी। जैसे ही सुरक्षार्मी ट्रक परिचालक के पास पहुंचा, उसने ट्रक की खिड़की बंद कर दी। जवान ने संदिग्ध परिचालक से खिड़की खोलने की बात कही। इसी दौरान आतंकियों ने ट्रक के अंदर से ही फायरिंग करनी शुरू कर दी।
इसी दौरान ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। इससे पहले कि ट्रक के पास मौजूद सुरक्षाकर्मी मोर्चा संभालता, उसके हाथ में गोली लग गई। इतने में ही आतंकी ट्रक से उतरकर जंगल की ओर भाग पड़े। आनन-फानन में जवानों ने अधिकारियों को सूचना दी। इसके साथ ही आतंकियों का पीछा करना शुरू किया। वहीं घायल सुरक्षाकर्मी को जम्मू मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
जंगल की ओर भागे आतंकियों की तलाश में अभियान चलाया गया और इलाके की घेराबंदी की गई। खुद को घिरा देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर अंधाधुंध फायरिंग करनी शुरू कर दी। इस दौरान शुरू हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को ढेर कर दिया। चौथे आतंकी की तलाश जारी है।
उधर, मारे गए तीनों आतंकियों की शिनाख्त की जा रही है। आतंकियों के पास से अमेरिकन कोल्ट एम-4 कार्बाइन, दो एक-74, तार काटने वाला कटर, साथ ही एक रेडियो सेट भी बरामद हुआ है जिसके जरिए आतंकवादी सीमा पार बैठे अपने आकाओं से निर्देश पाते थे। वहीं आतंकियों के पास से पाकिस्तान निर्मित दवाइयां और चॉकलेट भी बरामद हुई हैं। सूत्रों के मुताबिक आलाधिकारी व सुरक्षा एजेंसियां इस हमले से जुड़े हर बिंदु पर बारीकी से जांच कर रही हैं। यह भी पता लगाया जा रहा है कि आतंकी कहां से ट्रक पर सवार हुए। वहीं इस हमले के बाद जम्मू संभाग में पुलिस अलर्ट पर है।