निलंबित डीएसपी दविंदर सिंह के साथ पकड़े गए हिजबुल कमांडर नवीद बाबा से संपर्क के मामले में एनआईए( राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण) जम्मू-कश्मीर के पूर्व निर्दलीय विधायक शेख अब्दुल रशीद उर्फ इंजीनियर रशीद से पूछताछ करेगी। एनआईए अधिकारियों ने सोमवार को जानकारी दी कि पूछताछ के दौरान हिजबुल आतंकी नवीद ने दावा किया है कि वह इंजीनियर रशीद के संपर्क में था।
दविंदर मामलाः पूर्व विधायक रशीद से होगी पूछताछ, आतंकी नवीद ने कहा- मैं इसके संपर्क में था
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने समर्थकों के बीच आवामी इत्तेहाद के नेता इंजीनियर रशीद के नाम से मशहूर पूर्व विधायक ने उत्तर कश्मीर के लंगेट से 2014 का विधानसभा चुनाव निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर जीता था। एनआईए ने पूर्ववर्ती जम्मू-कश्मीर राज्य में आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने के बाद नौ अगस्त को उसे गिरफ्तार किया था जिसके बाद से वह तिहाड़ जेल में न्यायिक हिरासत में है।
अधिकारियों ने बताया कि जांच एजेंसी रशीद को समन जारी कर वारंट हासिल करने के लिए अदालत जाएगी, ताकि पूर्व विधायक के नवीद से संपर्क के बारे में पूछताछ की जा सके। नवीद का पूरा नाम सैयद नवीद मुश्ताक अहमद है।
वह छह फरवरी तक एनआईए की हिरासत में है। नवीद को 11 जनवरी को डीएसपी दविंदर के साथ गिरफ्तार किया गया था। पिछले सप्ताह पूछताछ के दौरान नवीद ने दावा किया था कि वह एक फर्म की स्थापना के लिए पूर्व विधायक के लगातार संपर्क में था।
इंजीनियर रशीद का नाम टेरर फंडिंग के मामले में गिरफ्तार व्यापारी जहूर वटाली से पूछताछ के दौरान भी सामने आया था। वटाली को एनआईए ने कश्मीर घाटी में आतंकी और अलगाववादी समूहों को पैसे उपलब्ध कराने के आरोप में गिरफ्तार किया था। हवाला के जरिए आने वाले इस पैसे से घाटी में पत्थरबाजों को भी भुगतान किया जाता था।