आतंकियों को घुसपैठ कराने के लिए पाकिस्तानी सेना की ओर से की जा रही गोलाबारी अब उस पर ही भारी पड़ रही है। भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में उसे भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। नुकसान से बचने के लिए पाकिस्तानी सेना ने गिरगिट की तरह रंग बदलना भी शुरू कर दिया है। इसी क्रम में आज यानी कि शुक्रवार को पाकिस्तानी सेना ने लाउडस्पीकर के जरिए भारतीय सेना से जवाबी कार्रवाई रोकने की गुजारिश की।
भारत की जवाबी कार्रवाई से पाक ने टेके घुटने, लाउडस्पीकर के जरिए गिड़गिड़ा रही पाकिस्तानी सेना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि कल यानी गुरुवार को पाकिस्तानी सेना ने अकारण संघर्षविराम का उल्लंघन किया था। जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया था। इस दौरान पाकिस्तान को भारी नुकसान उठाना पड़ा था। पाकिस्तान की कई चौकियां तबाह हुई थीं।
उसके तीन सैनिक मारे जाने व 12 से अधिक सैनिकों के घायल होने की सूचना है। इन्हीं घायलों और मारे गए सैनिकों के शवों को उठाने के लिए पाकिस्तानी सेना ने गिरगिट की तरह रंग बदला है। इससे पहले भी पाकिस्तानी सेना कई बार नीलम घाटी में ऐसा कर चुकी है।
एक ओर पाकिस्तानी सेना ऐसी अपील कर रही है तो दूसरी ओर उड़ी सेक्टर में गोलाबारी भी। सीमा पार से उड़ी सेक्टर में भारी गोलाबारी जारी है। जिसका भारतीय सेना माकूल जवाब दे रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे अर्से बाद इतनी भारी मात्रा में शेलिंग हो रही है।
लोगों ने कहा कि पाकिस्तान को उसी की भाषा में सबक सिखाना होगा, तभी हम लोग सुकून से रह पाएंगे। आए दिन पाकिस्तान की इन नापाक हरकतों ने जिंदगी को मुसीबत में डाल दिया है।
यह भी पढ़ेंः तस्वीरों में देखें कुछ ऐसे धुआं-धुआं हो गया पाकिस्तान, तीन सैनिक ढेर 12 घायल, कई चौकियां तबाह